23 अगस्त 2026 से दलीप ट्रॉफी का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन के हाथों में है, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि आखिर यह ट्रॉफी इतनी खास क्यों है और इसका इतिहास क्या है।
कुमार श्री दलीपसिंहजी: जिनके नाम पर है यह ट्रॉफी दलीप ट्रॉफी का नाम महान क्रिकेटर कुमार श्री दलीपसिंहजी के सम्मान में रखा गया है। वे भारतीय मूल के शानदार बल्लेबाज थे। हालांकि, उस दौर में भारत के पास टेस्ट दर्जा नहीं था, इसलिए उन्होंने 1929 से 1931 के बीच इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 58.52 की शानदार औसत से 995 रन बनाए थे। वे महान रणजी ट्रॉफी के जनक कुमार श्री रणजीतसिंहजी के भतीजे थे।
टूर्नामेंट की शुरुआत और उद्देश्य बीसीसीआई ने 1961-62 में दलीप ट्रॉफी की नींव रखी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग जोनों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक मंच देना था ताकि राष्ट्रीय टीम के लिए भविष्य के टेस्ट सितारे तैयार किए जा सकें। यह टूर्नामेंट आज भी भारतीय क्रिकेट की नर्सरी माना जाता है।
पहली विजेता टीम 1961-62 में खेले गए इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब वेस्ट जोन ने अपने नाम किया था। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
क्यों बनी हैं 6 टीमें? दलीप ट्रॉफी राज्य स्तर की नहीं बल्कि जोन आधारित टूर्नामेंट है। पूरे देश को 6 क्रिकेट जोनों (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट) में बांटा गया है। हर जोन की टीम उस क्षेत्र के रणजी ट्रॉफी के बेहतरीन खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई जाती है, ताकि मुकाबला उच्च स्तर का हो सके।
किसका है दबदबा? इतिहास के पन्नों को पलटें तो वेस्ट जोन का इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा दबदबा रहा है। वेस्ट जोन ने अब तक 19 बार खिताब जीता है, जबकि नॉर्थ जोन 18 बार के साथ दूसरे स्थान पर है। साउथ जोन ने 14 और सेंट्रल जोन ने 7 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।
दलीप ट्रॉफी 2026: कब और कहां? इस बार पूरा टूर्नामेंट बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। 23 अगस्त से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे और फाइनल 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी जोन बाजी मारती है।
ICYMI:
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 30, 2026
Ishan Kishan will lead East Zone in the Duleep Trophy; Vaibhav Sooryavanshi has been named vice captain.
The squad also includes Mohammed Shami, Abhimanyu Easwaran and Mukesh Kumar.#DuleepTrophy2026 pic.twitter.com/wgWib8jt5P
# H1: बरैया के छत्ते में हाथ! क्या ये इंसान है या मशीन? हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल
आप बीजेपी के हो क्या? ... सवाल सुनते ही बिफरे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल
चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटक रहा था लोहे का बक्सा, जानलेवा लापरवाही का वीडियो वायरल
आप बीजेपी से हो क्या? : घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों के सवाल पर राहुल गांधी का विवादित बयान
हरिद्वार: गंगा की तेज लहरों में समा रहा था कांवड़ यात्री, SDRF जवान की जांबाजी ने बचाई जान
पीएम मोदी का संवाद : जंतर-मंतर पर हुई अभद्र टिप्पणी पर बोले- बच्चों को गले लगाकर राह दिखाना हमारा कर्तव्य
सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान: क्या बोले दिल्ली दंगा मामले के दोषी?
क्या शहजाद पूनावाला ने छोड़ी भाजपा? वायरल पोस्ट और बायो में बदलाव से मची हलचल
दिल्ली की बेटियों को मिली नई उड़ान: सीएम रेखा गुप्ता ने बांटीं 3000 साइकिलें, 1.40 लाख छात्राओं तक पहुंचेगी योजना
सॉरी मम्मी, अब और सहा नहीं जाता : सचिवालय अफसर की पत्नी बनी मनहूस के ताने की शिकार, शादी के 8 महीने बाद संदिग्ध मौत