नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के किरदारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के भव्य विजुअल्स और VFX की चर्चा हर तरफ है, लेकिन ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।
रणवीर सिंह का रावण अवतार हुआ वायरल ट्रेलर रिलीज के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक AI तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर को रावण के अवतार में देखा जा सकता है। गोल्डन क्राउन, भारी कवच और लंबी दाढ़ी वाले इस लुक ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहली नजर में यह किसी बड़े बजट की फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर लगता है, लेकिन यह पूरी तरह से फैन-मेड है।
क्या रणवीर यश से बेहतर विकल्प थे? सोशल मीडिया पर Friday Tracker नाम के अकाउंट ने यह तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया, क्या हो अगर रणवीर सिंह रावण का रोल निभाएं? इसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि रणवीर सिंह की एनर्जी और उनका इंटेंस लुक इस किरदार के लिए ज्यादा सटीक लगता। एक यूजर ने यहाँ तक कह दिया कि यश से ज्यादा रावण रणवीर सिंह लग रहे हैं।
यश के सपोर्ट में भी खड़े हुए फैंस हालांकि, रणवीर के पक्ष में आई प्रतिक्रियाओं के बीच यश के प्रशंसक भी पीछे नहीं रहे। कई यूजर्स का मानना है कि सिर्फ एक AI तस्वीर के आधार पर फिल्म के असली स्टारकास्ट की तुलना करना गलत है। फैंस का कहना है कि यश की स्क्रीन प्रेजेंस, बॉडी लैंग्वेज और आवाज ट्रेलर में बेहतरीन लग रही है, और फिल्म रिलीज होने के बाद ही उनके परफॉर्मेंस का असली आकलन किया जा सकता है।
कब रिलीज होगी रामायण ? रामायण के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल, फिल्म का ट्रेलर अपनी भव्यता को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है।
What if…. #RanveerSingh played the role of Ravana?
— CineZayed (@FridayTracker) July 30, 2026
Personally I think RS would’ve absolutely set the screens on fire as Ravana in #Ramayana. Your thoughts? pic.twitter.com/IPAQx2tLad
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, भाजपा ने कहा- फांसी कम थी
गाजा में शांति का ऐतिहासिक दौर: हमास ने छोड़े हथियार, इजरायली सेना की वापसी तय
आप BJP के हो क्या? पुलिसकर्मियों पर हमले के सवाल पर भड़के राहुल गांधी
iQOO Z11 की भारत में धमाकेदार एंट्री तय: बाइनरी कोड से खुला राज़
संसद में पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने डाला चंदा; फिर दानपात्र लेकर हुए फरार !
बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का जलवा, बॉर्डर 2 और भूत बंगला को दी करारी शिकस्त
संसद में साधु बनकर बैठे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर अनोखा प्रदर्शन
19 साल का वनवास खत्म: कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, विवादों और बेबाकी की अनकही कहानी
NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा की चुप्पी टूटी: बोले- कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं, ठोस सुधार से होगा
दलीप ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट की नर्सरी का इतिहास और रोचक तथ्य