नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से जारी विवाद के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। राज्यसभा में लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान उन्होंने न केवल इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा, बल्कि अपनी पूर्व पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए।
राघव चड्ढा ने उन सवालों का जवाब दिया, जिनमें उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी उदासीनता नहीं, बल्कि गंभीरता थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए नहीं, बल्कि तथ्यों के साथ ठोस समाधान रखने के इंतजार में थे। चड्ढा ने कहा, ऐसी घटनाओं का हल केवल राजनीतिक बयानों से नहीं, बल्कि संस्थागत सुधारों से ही संभव है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का समाधान केवल बयानबाजी से नहीं निकल सकता। इसे एक उपमा देते हुए उन्होंने कहा, कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता। देश की परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए हमें कड़े और प्रभावी कदमों की जरूरत है, जो यह बिल सुनिश्चित करेगा।
चड्ढा ने राजनीति से ऊपर उठने की बात करते हुए विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने पंजाब में AAP सरकार के दौरान फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में SSLC पेपर लीक का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को किसी एक दल या राज्य से जोड़कर देखने के बजाय इसे एक राष्ट्रीय चुनौती माना जाना चाहिए।
राज्यसभा में चड्ढा ने सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई सुझाव रखे:
अंत में राघव चड्ढा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे छात्रों के भविष्य को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। उन्होंने कहा कि यह बहस बेमतलब है कि किस राज्य में किसका शासन था, बल्कि असली चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित और निष्पक्ष कैसे बनाया जाए।
VIDEO | Delhi: Paper leaks cannot be addressed through media soundbites but require an institutional solution, which govt is bringing through the Bill, says BJP MP Raghav Chadha in Rajya Sabha during debate on anti-paper leak Bill.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/jackRKi73M
दिल्ली में अब हर घर का होगा अपना प्रॉपर्टी आधार कार्ड , सरकारी फाइलों से झंझट होगा खत्म!
फिरोजाबाद: स्कूल में मासूम की आंख में घुसी पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और गायब हुए CCTV फुटेज
आप BJP के हो क्या? पुलिसकर्मियों पर हमले के सवाल पर भड़के राहुल गांधी
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन के गेट पर जानलेवा स्टंट, लापरवाही देख भड़के लोग
शहजाद पूनावाला का नया बायो और बीजेपी से दूरी की चर्चा: क्या फिर बदल रही है सियासत?
बाथरूम में अतिथि बनकर घुसा 7 फीट का मगरमच्छ, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
कराची में गैंगवार की आहट: उजैर बलोच के भाई जुबैर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाका थर्राया
स्पेन बॉर्डर पर महा-संकट: 49,000 प्रवासियों की घुसपैठ, सेना तैनात, मची भगदड़
चूहों का महा-साहस : ज्वेलरी शॉप में की 10 लाख की चोरी, बिल खोदते ही उड़ गए दुकानदार के होश
अमर रहने की सनक: अरबपति ब्रायन जॉनसन फ्रीजर में क्यों रखते हैं गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड ?