फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। यहां दो मासूम बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा कस दिया है।
क्लास में पेंसिल से घायल हुआ मासूम श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के अनुसार, उनका चार वर्षीय बेटा अनमोल एलकेजी का छात्र है। आरोप है कि 6 जुलाई को कक्षा के दौरान शिक्षिका की लापरवाही के चलते मासूम की आंख में पेंसिल घुस गई। हालत इतनी गंभीर थी कि उसे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स ले जाना पड़ा, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन हुआ।
बड़े भाई को भी बनाया निशाना पीड़ित पिता का आरोप है कि इसी स्कूल में पढ़ने वाले उनके बड़े बेटे आर्यन के साथ भी शिक्षिका ने मारपीट की। इस क्रूरता के चलते बच्चे के कान में गंभीर चोट आई और उससे खून बहने लगा। परिवार का आरोप है कि स्कूल में बच्चों को डराया और पीटा जा रहा है।
CCTV फुटेज गायब, धमकी देने का आरोप जब परिजनों ने घटना का सच जानने के लिए स्कूल प्रबंधन से CCTV फुटेज की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि फुटेज डिलीट हो चुकी है। पीड़ित पिता का दावा है कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए, तो स्कूल के निदेशक ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रबंधन और शिक्षिकाओं पर FIR मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उत्तर पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और आरोपी शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल यह घटना स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। क्या स्कूल प्रबंधन अपनी जवाबदेही से बचने के लिए साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश कर रहा था? इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
*#फिरोजाबाद
— Mahua Khabar (@MahuaKhabarr) July 31, 2026
स्कूल में मासूमों से कथित मारपीट का आरोप
⏩️ मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप लगे हैं।
⏩️ दो बच्चों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया।
⏩️ पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
⏩️ शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए गए।
⏩️ पुलिस ने… pic.twitter.com/dEu0eVdw1E
फैक्ट चेक: पुलिस कार्रवाई का वायरल वीडियो CJP विरोध प्रदर्शन का नहीं, जानें क्या है सच
साइकिल मैकेनिक की बेटी बनी जूडो क्वीन : अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
बीजेपी नेता की बेटी का खुला विद्रोह: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माफी नहीं, बल्कि खुद को शहीद दिखाने की कोशिश
प्रशांत किशोर के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दिग्गज, पूर्व डीजी ने पूर्व विधायक से पूछी औकात
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन के गेट पर जानलेवा स्टंट, लापरवाही देख भड़के लोग
द ट्रेटर्स 2 में शुभमन गिल की बहन शाहनील का धमाकेदार डेब्यू, My name is Gill, and I know how to kill से बटोरी सुर्खियां
मिशन 2036 ओलंपिक: भारत बनेगा ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस, खेल बजट में 8 गुना की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
₹84,000 करोड़ का समुद्र मंथन : अब गहरे समंदर से निकलेगा भारत का अपना तेल-गैस खजाना
सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान: क्या बोले दिल्ली दंगा मामले के दोषी?
पीएम किसान योजना पर बड़ा फैसला: अगले 5 साल तक किसानों को मिलती रहेगी आर्थिक मदद