तिरुवन्नमलाई: तमिलनाडु के मशहूर अरुणाचल गिरि स्थित मोक्ष मार्गम गुफा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोक्ष पाने की चाहत में एक महिला संकरी चट्टानों के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे उसकी जान पर बन आई। यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
गुफा के अंदर चीखती रही महिला वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला गुफा के बेहद तंग रास्ते में आधी अंदर और आधी बाहर फंसी हुई है। गुफा इतनी संकरी है कि वह हिलने-डुलने में भी असमर्थ थी। घबराहट और दम घुटने के कारण महिला चिल्लाने लगी, मुझे बाहर निकालो, मुझे सांस नहीं आ रही! वहां मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत की, जिसके बाद उसे बाहर लाया जा सका।
कुछ दिन पहले ही हुई थी एक मौत यह इलाका इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश के 36 वर्षीय मणिकुमार की इसी गुफा में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मणिकुमार को सांस लेने में भारी तकलीफ हुई थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस ताजा घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है मोक्ष मार्गम का अंधविश्वास? स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, लोगों में यह अंधविश्वास है कि इस बेहद संकरी चट्टान के बीच से रगड़ते हुए निकलने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी अंधी आस्था के कारण रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर इस जानलेवा दरार से गुजरते हैं।
प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल लगातार हो रही मौतों और हादसों के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हैं। जागरूक नागरिकों का कहना है कि मोक्ष के नाम पर चल रहे इस खौफनाक खेल को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। लोगों की मांग है कि प्रशासन या तो इस रास्ते को पूरी तरह बंद करे या वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे, ताकि कोई और अपनी जान न गंवाए।
A few days ago, Manikumar (36) from Rajamahendravaram, Andhra Pradesh, got trapped in the narrow rock passage known as Moksha Margam (Moksha road) on the southern path of Arunachala Giri in Tiruvannamalai. He suffered severe breathing problems and later died.
— Aparajite (@amshilparaghu) July 28, 2026
Now, just days… pic.twitter.com/jTQkn7EcJ9
क्या शहजाद पूनावाला ने छोड़ी भाजपा? वायरल पोस्ट और बायो में बदलाव से मची हलचल
आप बीजेपी के हो क्या? ... सवाल सुनते ही बिफरे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल
शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी: PM मोदी के एक भाव ने क्यों बदल दिया था उनके संन्यास का फैसला?
लद्दाख की 23 अमूल्य धरोहरें अब सुरक्षित: सरकार ने घोषित किए संरक्षित स्मारक
कल का मौसम: दिल्ली से गुजरात तक 20 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
संसद में साधु बने पप्पू यादव: राम मंदिर चंदे पर हंगामा और राहुल गांधी का साथ
मोक्ष के चक्कर में मौत का रास्ता! गुफा में फंसी महिला, बाल-बाल बची जान
2027 में अखिलेश का राज, 29 में डिंपल का ताज: सपा के नए पोस्टरों से गरमाई यूपी की सियासत
ताहिर हुसैन को उम्रकैद: न्याय की शुरुआत या फांसी की मांग ? दिल्ली दंगा मामले पर राजनीतिक घमासान
राजस्थान कांग्रेस में डिजिटल वार : पोस्टरों से निकलकर सोशल मीडिया पर छिड़ी वर्चस्व की जंग