दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित धांधली के मुद्दे को लेकर साधु के वेश में संसद परिसर पहुंचे। भगवा चोला पहने पप्पू यादव ने परिसर के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
सांसदों के बीच दान और छीना-झपटी प्रदर्शन के दौरान माहौल नाटकीय हो गया। जब पप्पू यादव साधु बनकर बैठे, तो वहां मौजूद विपक्षी सांसद उन्हें सांकेतिक रूप से दान देने लगे। इस दौरान वहां मौजूद नेताओं के बीच दान को लेकर हल्की छीना-झपटी भी देखी गई।
राहुल गांधी और विपक्षी दिग्गजों का समर्थन इस विरोध प्रदर्शन को विपक्ष का पूरा साथ मिला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं वहां मौजूद रहे और पप्पू यादव के प्रदर्शन का समर्थन किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ विपक्षी नेता भी इस विरोध का हिस्सा बने।
स्पीकर की चेतावनी और सदन में सन्नाटा संसद के मानसून सत्र का आज 10वां दिन था, लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को सख्त चेतावनी दी।
दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं, राज्यसभा की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही रही, जिसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही को 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे ने आज पूरे दिन हलचल मचाए रखी।
*#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs including Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/1BXa6UiUuq
— ANI (@ANI) July 31, 2026
संसद में साधु भेष पर महाभारत: पप्पू यादव के प्रदर्शन से भड़का संत समाज, बताया सनातन का अपमान
19 साल का वनवास खत्म: कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, कहा- अपने घर वापस आ गई हूं
19 साल के वनवास के बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, कहा- मैं मेहमान नहीं, बंगाल की बेटी हूं
इंजीनियरिंग छात्रों पर क्रिमिनल वेस्ट वाली टिप्पणी: रेवंत रेड्डी घिरे, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर मढ़ा ठीकरा
कंबोडिया की हसीना को भाया देसी स्वाद, 3100 किमी दूर से आकर कन्याकुमारी के बेटे की बनी दुल्हन
क्या भारत इसराइल को हथियार भेजकर ग़ज़ा युद्ध में बना भागीदार? एमनेस्टी की रिपोर्ट पर सरकार ने दी सफाई
दांतों से कार खींचकर हरिद्वार से अलीगढ़ तक कांवड़ यात्रा: शिवभक्त के अदम्य साहस की चर्चा
दांतों से कार खींचकर हरिद्वार से अलीगढ़ तक अनोखी कांवड़ यात्रा, देखें शिवभक्त का अटूट संकल्प
PoK में जुमे की नमाज के बाद युवक की हत्या से भड़की आग, लाहौर तक पहुंची विरोध की आंच!
NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा की चुप्पी का सच: शोर नहीं, अब ठोस समाधान पर काम