मुजफ्फराबाद/लाहौर: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों का आज 53वां दिन है। शुक्रवार, 31 जुलाई की दोपहर जुमे की नमाज के बाद हुई एक हत्या ने पूरे क्षेत्र में बारूद बिछा दिया है।
मस्जिद से निकलते ही चली गोली रावलाकोट में भीमबर निवासी शफकत हुसैन जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली लगने से शफकत की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद PoK में आक्रोश चरम पर है।
हिंसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत PoK में पिछले 53 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के दौरान पाकिस्तानी सेना और पुलिस की बर्बर कार्रवाई में अब तक 40 से ज्यादा आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोग लगातार सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन दमनकारी नीतियां अपना रहा है।
लाहौर की सड़कों पर पसरा तनाव PoK में हो रहे अत्याचारों की गूंज अब पाकिस्तान के मुख्य शहर लाहौर तक पहुंच गई है। शफकत की मौत के विरोध में लाहौर प्रेस क्लब के बाहर सैकड़ों लोग और छात्र एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और पुलिस को चेतावनी दी कि वे बेगुनाहों का खून बहाना बंद करें।
छात्रों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी लाहौर में प्रदर्शन कर रहे दर्जनों छात्रों और छात्र नेताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया है। उन्हें किला गुजर सिंह पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हालांकि, देर शाम तक लाहौर पुलिस या पंजाब सरकार की ओर से गिरफ्तार लोगों की सटीक संख्या और उन पर दर्ज धाराओं को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
क्या है हालात? PoK में इस वक्त स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शनकारी जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बैनर तले एकजुट हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फायरिंग के बाद की अफरा-तफरी और लाहौर में पुलिस की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। यह चिंगारी अब बड़े रूप में फैल रही है, जिससे पाकिस्तान सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 31 जुलाई को जुमे की नमाज के बाद एक शख्स की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया. PoK के विरोध की चिंगारी का धुआं लाहौर तक पहुंच रहा है. पहला वीडियो फायरिंग के बाद अफरातफरी का है, दूसरा PoK वालों के फेवर में लाहौर में हुए प्रदर्शन का. pic.twitter.com/0ofJv9oUNV
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) July 31, 2026
अंकित शर्मा हत्याकांड: उम्रकैद के बाद ताहिर हुसैन पर मचे सियासी बोल, मौलाना ने बताया नेक इंसान
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी, भारत ने दिया कड़ा संदेश
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, पाकिस्तान को बड़ा झटका
ताहिर हुसैन को उम्रकैद: न्याय की शुरुआत या फांसी की मांग ? दिल्ली दंगा मामले पर राजनीतिक घमासान
स्पेन में 60 हजार घुसपैठियों का तांडव: घरों में लूटपाट और सड़कों पर आगजनी से दहला यूरोप
कराची का ल्यारी फिर दहला: उज़ैर बलूच के भाई पर जानलेवा हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप
संसद परिसर में साधु बने पप्पू यादव: दानपेटी लेकर भागते ही मची चोर-चोर की शोर
जब विलेन ने छीनी हीरो की लाइमलाइट: रामायण के यश से लेकर शोले के गब्बर तक ने मचाया धमाल
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी का ड्रामा: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भड़के अयोध्या के संत, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
पीओके पर विदेशी मीडिया को भारत की दो टूक: ये भारत का था, है और रहेगा