महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी के नारपोली इलाके में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का डर बना हुआ है।
रात के सन्नाटे में ढही कोहिनूर बिल्डिंग हादसा गुरुवार रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच हुआ। गंगा राम वाडा के बालाजी नगर की इस कोहिनूर बिल्डिंग में कुल 48 कमरे थे। रात के समय अचानक इमारत के बी विंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
खतरनाक घोषित होने के बावजूद रह रहे थे परिवार नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, यह इमारत पहले ही जर्जर और खतरनाक घोषित की जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार रात 8 से 9 बजे के बीच इमारत से चटकने की आवाजें आ रही थीं। कुछ लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कई परिवार मलबे के नीचे फंस गए।
पहचान और राहत कार्य मृतकों में शमीम शेख, रंजीत सिंह, मिराज रसूल शेख, संतोष कुमार पांडे और शमीम अंसारी शामिल हैं। अन्य शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। बचाव कार्य के दौरान एक एनडीआरएफ (NDRF) असिस्टेंट कमांडेंट के घायल होने की भी सूचना है।
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन घटनास्थल पर NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें तैनात हैं। मलबा हटाने के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि किसी भी जीवित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरा इलाका गमगीन है।
#WATCH | Maharashtra | Family members of the deceased mourn the demise of their loved ones in the Bhiwandi building collapse incident
— ANI (@ANI) July 31, 2026
Six people have lost their lives. Rescue operations are underway. pic.twitter.com/KuHiBH1s1a
मोरक्को में क्यों मचा महा-पलायन ? स्पेन के इस शहर ने खोल दिए अवैध प्रवासियों के लिए दरवाजे
चल कम, धंस ज्यादा : 4,700 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर विवाद, NHAI ने दी सफाई
चीनी पावर इन्वर्टर से बिजली ग्रिड पर साइबर हमले का खतरा; अमेरिका ने लगाया बैन, भारत में 80% हिस्सेदारी पर संकट
संसद में नाटक: साधु बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा; चंदा चोर के नारों से गूंजा परिसर
अंकित शर्मा हत्याकांड: आईबी ऑफिसर के कातिल ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा झकझोर देने वाला अपराध
संडे बनेगा सुपर संडे : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दिग्गजों की वापसी से मचेगा धमाल
संसद परिसर में साधु बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा और मच गया बवाल
पीएम किसान योजना पर बड़ा फैसला: अगले 5 साल तक किसानों को मिलती रहेगी आर्थिक मदद
बिहार के 27 जिलों में बिगड़ेगा मौसम: अगले 72 घंटे रहें सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट
मोक्ष के चक्कर में मौत का रास्ता! गुफा में फंसी महिला, बाल-बाल बची जान