बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अगस्त के पहले दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अगले दिन यानी 2 अगस्त को बारिश का असर और अधिक जिलों में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत कुल 27 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। हालांकि, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, कटिहार, भागलपुर, बांका और मुंगेर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।
3 अगस्त को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जमुई, बांका, कटिहार, मुंगेर, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीवान, वैशाली, गोपालगंज और पूर्णिया सहित 25 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय और पटना में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
सुरक्षा सलाह: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों और खुले में रहने से बचें। आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/TLuJFzZQJZ
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 31, 2026
क्या डिंपल यादव बनेंगी यूपी की अगली सीएम? सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों ने बदली सियासत की हवा
PAK में ‘सिस्टम फेल’: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भरी हुंकार, कहा- युवाओं का गुस्सा ही लाएगा बदलाव
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, AAP और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग
संसद में साधु भेष पर महाभारत: पप्पू यादव के प्रदर्शन से भड़का संत समाज, बताया सनातन का अपमान
छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का रोडमैप लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम साय, प्रधानमंत्री से की खास चर्चा
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : नीट पेपर लीक पर राघव चड्ढा का संसद में जोरदार प्रहार
चीनी पावर इन्वर्टर से बिजली ग्रिड पर साइबर हमले का खतरा; अमेरिका ने लगाया बैन, भारत में 80% हिस्सेदारी पर संकट
आप BJP के हो क्या? पुलिसकर्मियों पर हमले के सवाल पर भड़के राहुल गांधी
अमर रहने की सनक: अरबपति ब्रायन जॉनसन फ्रीजर में क्यों रखते हैं गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड ?
चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटक रहा था लोहे का बक्सा, जानलेवा लापरवाही का वीडियो वायरल