दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ताहिर हुसैन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
दोषियों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या), दंगा करने, घातक हथियारों से हमला करने और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है।
ताहिर हुसैन पूरी तरह भाजपा का था
इस फैसले के बाद AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। भारद्वाज ने दावा किया कि जैसे ही ताहिर हुसैन पर आरोप लगे, उनकी पार्टी ने उसे तुरंत बाहर कर दिया था।
भारद्वाज ने आरोप लगाया, ताहिर हुसैन असल में भाजपा का ही आदमी था। दिल्ली में दंगों का राजनीतिक लाभ सिर्फ भाजपा को मिला है। भाजपा जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को भी संरक्षण देती है।
कपिल मिश्रा ने की थी बचाने की कोशिश
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कपिल मिश्रा का चुनावी कार्यालय उसी घर में था, जहाँ हिंसा के दौरान हथियार और पत्थर जमा होने का आरोप है। जब एमसीडी उस घर को गिराने पहुंची थी, तो कपिल मिश्रा ही उसे बचाने आए थे।
भारद्वाज ने आगे कहा कि कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को राजनीति में शामिल करवाया था और उसे संरक्षण दिया था।
पुलिस सुरक्षा में चुनाव लड़वाया गया
AAP अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में गैर-भाजपाई वोटों को बांटने के लिए ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) से चुनाव लड़वाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान 25 पुलिसकर्मी रोजाना ताहिर हुसैन के साथ रहते थे और बिना किसी अनुमति के प्रचार किया जाता था, लेकिन चुनाव आयोग इस पर पूरी तरह चुप रहा।
#WATCH | दिल्ली | कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ...जैसे ही इस तरह का आरोप ताहिर… pic.twitter.com/DaAuXrYlbI
आसिम मुनीर की नाकामी का ढाल बना अमेरिका, पाकिस्तान की नई साजिश से ट्रंप प्रशासन में खलबली
पीएम मोदी का संवाद : जंतर-मंतर पर हुई अभद्र टिप्पणी पर बोले- बच्चों को गले लगाकर राह दिखाना हमारा कर्तव्य
अंकित शर्मा हत्याकांड: आईबी ऑफिसर के कातिल ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा झकझोर देने वाला अपराध
# शर्मनाक! नाले के पाइप में आपत्तिजनक हालत में मिला कपल, वीडियो देख उबल पड़ा सोशल मीडिया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो के मैट पर भारत का स्वर्णिम धमाका, अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास
पाकिस्तान को बड़ा झटका: स्टार बल्लेबाज शान मसूद दूसरे टेस्ट से बाहर, टीम की मुश्किलें बढ़ीं
स्पेन में 21वीं सदी की सबसे बड़ी घुसपैठ: 50 हजार लोगों ने एक दिन में पार की सीमा, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का रोडमैप लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम साय, प्रधानमंत्री से की खास चर्चा
हम वेश बदलते हैं, चरित्र नहीं : राम मंदिर मुद्दे पर साधु के भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव
संसद में चंदा चोर का अनोखा ड्रामा: राहुल गांधी बने राम भक्त, पप्पू यादव ने दिखाई भ्रष्टाचार की हकीकत