बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को संसद में चर्चा का केंद्र बन गए। वे पुजारी के वेश में सदन पहुंचे और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों के साथ जमकर प्रदर्शन किया। उनके इस अंदाज पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
शिव के भक्त हैं, सनातन के लिए जान भी हाजिर स्पीकर की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा, हम वासुदेव कुटुंबकम में विश्वास रखने वाले लोग हैं। हम शिव के भक्त हैं जिन्होंने विष पिया था। राम हमारे चरित्र, चिंतन और विचारों में बसे हैं। हम आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करते, हम असली सनातनी हैं।
कपड़े बदलते हैं, चरित्र नहीं सांसद ने अपने वेशभूषा पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उनके कपड़े बदलने से उनका चरित्र नहीं बदलता। उन्होंने कहा, मैं सनातनी हूं और सनातन को ठेस पहुंचाई जाएगी, तो मैं इसके लिए कई बार कुर्बान होने को तैयार हूं। मैंने संसदीय मर्यादा का कोई उल्लंघन नहीं किया है।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) जांच को नकार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मंदिर का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा पर चोट का मामला है।
सनातन बचाने की लड़ाई पप्पू यादव ने दावा किया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता सनातन को लेकर चिंतित हैं और इसे बचाने के लिए एकजुट हैं। हालांकि, साधु के वेश में संसद आने पर कुछ संतों ने इसे अपमानजनक बताया है, लेकिन पप्पू यादव का कहना है कि वे केवल सनातन के सम्मान और सुरक्षा के लिए खड़े हैं।
शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन में पप्पू यादव के साथ कई विपक्षी दलों के सांसद भी मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से इस मुद्दे पर सरकार को घेरा।
*🔴#NdtvExclusive| हम भेष बदलते हैं, चरित्र नहीं, संसद की मर्यादा का पूरा सम्मान , NDTV से बोले पप्पू यादव#PappuYadav | @vikasbha pic.twitter.com/eS5qh1LJ3E
— NDTV India (@ndtvindia) July 31, 2026
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी का ड्रामा: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भड़के अयोध्या के संत, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
# कर्मचारी नहीं, सीधे DM से बात करेंगे! गया के सरकारी स्कूल में बच्चों का जोरदार प्रदर्शन
कल का मौसम: दिल्ली से गुजरात तक 20 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
खून से लथपथ वर्दी और सिर पर टांके : जंतर-मंतर हिंसा के जख्मों पर पुलिस परिवारों का छलका दर्द
जापान के बैन के बाद अब मालदीव हुआ भारतीय आमों का मुरीद, कर्नाटक से हवाई मार्ग से भेजी गई पहली खेप
न पुलिस, न गार्ड: 15 सेकंड में हमलावर को अंधा कर देगा अमेरिकी स्कूलों का ये नया ड्रोन
संडे बनेगा सुपर संडे : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दिग्गजों की वापसी से मचेगा धमाल
FCRA संशोधन बिल: क्या NGO और धार्मिक संस्थानों पर बढ़ेगी सरकारी लगाम? जानिए क्या है विवाद
पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा: नोएडा की लड़की पर FIR, सौरभ दास ने उठाए सवाल
अब राशन कार्ड की समस्याओं का होगा झटपट समाधान, WhatsApp पर ही दर्ज करें अपनी शिकायत