पाकिस्तान इस वक्त अपने इतिहास के सबसे गहरे संकट से जूझ रहा है। बलूचिस्तान और PoK में विद्रोह की आग भड़क चुकी है, जबकि महंगाई से त्रस्त जनता सड़कों पर है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस्लामाबाद ने अब एक ऐसा दांव खेला है, जो उसे भारी पड़ सकता है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और उसकी सेना के खिलाफ एक अमेरिका समर्थित डिजिटल नेटवर्क सक्रिय है। तरार के अनुसार, अमेरिकी पेमेंट गेटवे और बॉट फार्म्स का इस्तेमाल कर देश में अस्थिरता फैलाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बिना किसी ठोस सबूत के पाकिस्तान ने सीधे तौर पर वाशिंगटन पर उंगली उठा दी है।
पाकिस्तान का यह कदम उसे कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका को बदनाम करने की यह कोशिश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधे तौर पर एक चुनौती है। यदि ट्रंप प्रशासन ने इस अनर्गल बयानबाजी को गंभीरता से लिया, तो पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद और IMF से मिलने वाले बेलआउट पैकेज पर तलवार लटक सकती है।
PoK में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (AJK JAAC) के नेतृत्व में हो रहा प्रदर्शन जनरल आसिम मुनीर के लिए सिरदर्द बन चुका है। भारी बिजली बिलों और सेना के दमनकारी रवैये के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सेना ने बर्बरता की हदें पार कर दी हैं, लेकिन बगावत की आवाजें और तेज होती जा रही हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विदेशी साजिश का कार्ड खेला है। इमरान खान के समय भी अमेरिकी साइफर का ड्रामा हुआ था। अब शहबाज-मुनीर की जोड़ी भी जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाकर अमेरिका पर इलजाम लगा रही है।
पाकिस्तान का यह बयानवीर वाला कदम उसकी अपनी कंगाली को और बढ़ा सकता है। अमेरिका के साथ पंगा मोल लेकर शहबाज सरकार ने एक ऐसी आग में हाथ डाला है, जो खुद उनके ही शासन के लिए भस्मासुर साबित हो सकती है।
🚨 BREAKING: Pakistan’s Information Minister Attaullah Tarar says security agencies have uncovered an America-backed digital network allegedly operating through bot farms and U.S.-linked payment gateways to orchestrate propaganda campaigns against Pakistan, its armed forces, and… pic.twitter.com/WZwlibHKXz
— Major Rajpal Singh (@MajRajuu) July 31, 2026
पाकिस्तान सरकार में कॉकरोच का खौफ: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दी सत्ता पलटने की चेतावनी
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की उम्रकैद तक का सफर, तारीख दर तारीख समझिए पूरी टाइमलाइन
शहजाद पूनावाला का नया बायो और बीजेपी से दूरी की चर्चा: क्या फिर बदल रही है सियासत?
चूहों का महा-साहस : ज्वेलरी शॉप में की 10 लाख की चोरी, बिल खोदते ही उड़ गए दुकानदार के होश
आसिम मुनीर की नाकामी का ढाल बना अमेरिका, पाकिस्तान की नई साजिश से ट्रंप प्रशासन में खलबली
सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान: क्या बोले दिल्ली दंगा मामले के दोषी?
पीओके पर विदेशी मीडिया को भारत की दो टूक: ये भारत का था, है और रहेगा
संसद में साधु भेष पर महाभारत: पप्पू यादव के प्रदर्शन से भड़का संत समाज, बताया सनातन का अपमान
PM किसान: किसानों के लिए खुशखबरी! 2031 तक खाते में आते रहेंगे 6,000 रुपये, जानें कब आएगी 24वीं किस्त
क्या भारत इसराइल को हथियार भेजकर ग़ज़ा युद्ध में बना भागीदार? एमनेस्टी की रिपोर्ट पर सरकार ने दी सफाई