उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर के बाहर लगे कुछ पोस्टरों ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इन पोस्टरों में भविष्य के समीकरणों और भाजपा पर तीखे हमलों को लेकर खास संकेत दिए गए हैं।
27 में अखिलेश, 29 में डिंपल को ताज सपा कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। इस पर लिखा है, 27 में अखिलेश का राज, 29 में डिंपल को ताज। इस नारे के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अखिलेश यादव 2029 में केंद्र की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि यदि 2029 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो अखिलेश यादव केंद्र में बड़ी भूमिका या मंत्री पद संभाल सकते हैं, जिसके बाद डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है।
राम मंदिर चंदे पर तीखा हमला पोस्टरों के जरिए केवल नेतृत्व की बात नहीं हुई, बल्कि सत्ताधारी दल पर भी निशाना साधा गया है। एक अन्य पोस्टर में राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावे में हेराफेरी का मुद्दा उठाया गया है। इसमें लिखा है- चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और गुप्तदान की चोरी महापाप की श्रेणी में आते हैं। जो भगवान के नाम पर विश्वास की कमाई लूटते हैं, श्रीराम उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे।
आरक्षण और भरोसे की राजनीति एक और पोस्टर में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा गया है। इसके जरिए यह संदेश दिया गया है कि जो लोग मंदिर के चंदे से संतुष्ट नहीं हुए, वे अब आरक्षण पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, अखिलेश और डिंपल यादव की एक तस्वीर भी लगाई गई है, जिसमें वे छाता लिए हुए हैं। इस पर कैप्शन दिया गया है- यह छाता नहीं, जनता के भरोसे की छांव है।
किसने लगवाए ये पोस्टर? ये तमाम पोस्टर प्रतापगढ़ के रहने वाले हल्लू रामसुंदर यादव ने लगवाए हैं, जो खुद को समाजवादी पार्टी का समर्पित सेवक बताते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इन पोस्टरों पर आधिकारिक रूप से कोई बड़ी टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले इन पोस्टरों ने सपा के इरादों को स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अब आक्रामक रुख अपनाने वाली है।
*Lucknow, Uttar Pradesh: Posters have been put up outside the Samajwadi Party office targeting the BJP over the Ram Temple donation case pic.twitter.com/AsFnmq36db
— IANS (@ians_india) July 31, 2026
पीके के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दो दिग्गज: पूर्व डीजी को पूर्व विधायक ने टोका, वीडियो वायरल
शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी: PM मोदी के एक भाव ने क्यों बदल दिया था उनके संन्यास का फैसला?
पीओके पर विदेशी मीडिया को भारत की दो टूक: ये भारत का था, है और रहेगा
पाकिस्तान में कॉकरोच का डर: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दी युवाओं के विद्रोह की चेतावनी
CWG 2026: फाइनल से पहले अरशद नदीम ने जोड़े हाथ, पाकिस्तानी फैंस से मांगी खास दुआ
आसिम मुनीर की नाकामी का ढाल बना अमेरिका, पाकिस्तान की नई साजिश से ट्रंप प्रशासन में खलबली
बिहार के 27 जिलों में बिगड़ेगा मौसम: अगले 72 घंटे रहें सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट
PAK में ‘सिस्टम फेल’: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भरी हुंकार, कहा- युवाओं का गुस्सा ही लाएगा बदलाव
प्रशांत किशोर के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दिग्गज, पूर्व डीजी ने पूर्व विधायक से पूछी औकात
आप BJP के हो क्या? पुलिसकर्मियों पर हमले के सवाल पर भड़के राहुल गांधी