रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
30 जुलाई को सिनेमाघरों में होगा धमाका खबरों के अनुसार, रामायण का ट्रेलर अब 30 जुलाई से भारत में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की थिएटर स्क्रीनिंग के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन ट्रेड गलियारों में इस खबर की काफी चर्चा है।
ट्रेलर में हुई थी देरी बता दें कि पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अंतिम समय में इसे टाल दिया गया था। इसके बाद से ही फैंस नई तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्पाइडर-मैन की स्क्रीनिंग के साथ इसे जोड़कर बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जाएगा।
स्पाइडर-मैन और एवेंजर्स का भी तड़का सिर्फ रामायण ही नहीं, बल्कि स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे देखने वाले दर्शकों को एवेंजर्स: डूम्सडे का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ स्पाइडर-मैन: नो वे होम की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जो 30 जुलाई को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) के साथ-साथ काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हैं।
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है। अब सभी की निगाहें 30 जुलाई पर टिकी हैं, जब बड़े पर्दे पर इस महाकाव्य की पहली झलक देखने को मिल सकती है।
SPIDER-MAN: BRAND NEW DAY ALL SET FOR A RECORD-SMASHING START – RAMAYANA , AVENGERS: DOOMSDAY TRAILERS ATTACHED... #SpiderManBrandNewDay is all set for a massive opening in #India… And here s an #Xclusiv update.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 28, 2026
Moviegoers watching #SpiderManBrandNewDay in cinemas [from 30… pic.twitter.com/NsvYvHLMDZ
प्यार का खौफनाक अंत: शादी से मुकरा प्रेमी, चलती बाइक से युवती को घसीटा
पिता की बीमारी का दर्द और एक कागज का टुकड़ा: सारांश जैन के टीम इंडिया तक पहुंचने की दिल छू लेने वाली गाथा
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश के प्रचार वीडियो पर सियासी घमासान, तेजस्वी ने भूंजा गैंग पर मढ़ा गंभीर आरोप
जो राम मंदिर का दान नहीं बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? संसद में अखिलेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला
चुटकी बजाकर अंपायर को बनाया बेवकूफ, इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग का वीडियो वायरल
जापान में 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप: सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप, तबाही के खौफनाक मंजर
PoK में खूनी चुनाव: मतदान के दौरान पाक सेना की बर्बरता, फायरिंग में 19 लोगों की मौत की खबर
PoK में सुलगती आग: पाकिस्तान के लिए गले की फांस बना जन-आक्रोश, जानें क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा धमाका: जिलों में खुलेंगी स्पेशल कोर्ट, अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना
जन्मदिन पर धनुष का फैंस प्रेम : बालकनी से हाथ हिलाया तो झूम उठे प्रशंसक