संसद में पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
सरकार झुकी, यह युवाओं की जीत है अखिलेश यादव ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही नकारात्मक राजनीति को युवाओं ने अपनी एकता से हरा दिया है। उन्होंने कहा, सरकार को अहंकार था कि वह झुकती नहीं है, लेकिन नई पीढ़ी ने साबित कर दिया कि सरकार झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।
प्रधान जी को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और फिर से मंत्री बनने पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा, करोड़ों युवाओं की मांग थी कि प्रधान इस्तीफा दें। अब वे वापस लौट आए हैं, तो स्वागत हुआ है। हमें स्वागत से दिक्कत नहीं है, लेकिन कितनी राहत मिली होगी कि एक प्रधान जी को हटाकर आपने प्रधानमंत्री को बचा लिया।
जो राम मंदिर का चढ़ावा नहीं बचा सके... अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यक्षमता पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग राम मंदिर का चढ़ावा नहीं बचा सके, वो पेपर लीक कैसे रोक पाएंगे? भगवान के दरबार से दान गायब हो गया और आप जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी शासन में 20 से अधिक परीक्षाएं लीक हुई हैं।
आउटसोर्सिंग पर गंभीर सवाल सपा सांसद ने एनटीए (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हमें डर है कि कहीं पूरी सरकार ही आउटसोर्स न हो जाए। एनटीए में सब कुछ आउटसोर्स है। हमें पता होना चाहिए कि वे कौन लोग हैं जो एनटीए में बैठकर घोटाला कर रहे थे। जब तक सरकार की नीयत साफ नहीं होगी, तब तक पेपर लीक साफ नहीं होगा।
इमरजेंसी बनाम सत्ता परिवर्तन सदन में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के साथ हुई नोकझोंक पर अखिलेश ने पलटवार किया। रिजिजू ने जब इमरजेंसी का जिक्र किया, तो अखिलेश ने जवाब दिया, मैंने इमरजेंसी तो नहीं देखी, लेकिन दिल्ली में वैसी ही स्थितियां देखने को मिली थीं। याद दिला दूं कि इमरजेंसी के बाद परिवर्तन हुआ था, इस बार भी परिवर्तन निश्चित है।
इस दौरान अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में बार-बार हो रहे पेपर लीक का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस राज्य ने प्रधानमंत्री दिया, वहां भी युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।
VIDEO | Anti-paper leak bill debate in Parliament: “How can people who couldn t prevent Ram temple donation theft prevent paper leaks; There have been 20 paper leak cases under BJP government in last 10 years”, says Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh).
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
(Source:… pic.twitter.com/uLMtgBEJpk
चुटकी बजाकर अंपायर को बनाया बेवकूफ, इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग का वीडियो वायरल
नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के तीखे वार से गूंजी लोकसभा, सरकार ने की माफी की मांग
एंटी पेपर लीक बिल: नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के आरोपों से दहला संसद, भारी हंगामा
जन्मदिन पर धनुष का फैंस प्रेम : बालकनी से हाथ हिलाया तो झूम उठे प्रशंसक
अब हर शुक्रवार सरकारी दफ्तर नहीं, गांवों और वार्डों में दिखेगा पूरा प्रशासन: शुरू हो रहा जन विश्वास अभियान
मणिका राणा के निष्कासन का सच: क्या NEET विरोध में शामिल होने पर गई भाजपा नेता की कुर्सी?
कौन हैं रत्ना सिंह? आधी रात को वायरल हुए वीडियो और CJP की रणनीति का चेहरा
नीट विवाद: प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं कंगना रनौत
रयान टेन डोएशेट का इस्तीफा: टीम इंडिया को बड़ा झटका, क्या केकेआर में वापसी की तैयारी है?
ग्लासगो में गूंजा भारत का नाम: सरवेश कुशारे ने हाई जंप में जीता ऐतिहासिक सिल्वर