इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव का पहला चरण भारी हिंसा, आगजनी और सुरक्षा बलों की बर्बरता की भेंट चढ़ गया है। मतदान के नाम पर हो रहे इस दिखावटी चुनाव के दौरान पाकिस्तानी सेना का क्रूर चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है।
फायरिंग और 19 लोगों की मौत का दावा रिपोर्टों के अनुसार, रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण टकराव हुआ। स्थानीय संगठनों का दावा है कि मुजफ्फराबाद चलो मार्च को रोकने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाईं, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बैलेट बॉक्स फूंका, मतदान केंद्रों पर कोहराम चुनाव प्रक्रिया के दौरान अराजकता का आलम यह था कि भींबर जिले के एक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों के समर्थकों ने हमला कर दिया। इस दौरान न केवल बैलेट बॉक्स को छीनकर सार्वजनिक रूप से आग के हवाले कर दिया गया, बल्कि मतपत्र भी जला दिए गए। चुनाव अधिकारियों ने जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर आरोप कोटली जिले के नकयाल क्षेत्र में हिंसा के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के कार्यकर्ता मुख्तार यूनुस की मौत ने स्थिति और तनावपूर्ण बना दी है। PPP ने जहां अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप विरोधियों पर लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
चुनाव बहिष्कार और जनता का आक्रोश PoK में यह चुनाव ऐसे समय पर हो रहा है जब जनता महंगाई, बिजली की आसमान छूती कीमतों और अपने अधिकारों के लिए पिछले दो महीनों से सड़कों पर है। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पहले ही इस चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया था। जनता का कहना है कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं बल्कि महज एक स्टेज-मैनेज्ड ड्रामा है।
भारत का रुख साफ भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है और PoK पर पाकिस्तान का कब्जा अवैध है। भारत ने PoK में प्रदर्शनकारियों पर हो रहे प्रशासनिक दमन और सुरक्षा बलों की बर्बरता पर गहरी चिंता जताई है। वर्तमान हालात स्पष्ट करते हैं कि PoK की जनता अब पाकिस्तान के कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
*#BREAKING: Massive violence is being reported in Pakistan Occupied Jammu & Kashmir (PoJK) after firing by Pakistani security forces on the day of sham stage managed elections. Pakistani forces must be fuming with resistance shown by people by full scale boycott of polls. pic.twitter.com/u49itjAJD6
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 27, 2026
मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: 18 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमाझम का दौर
आग लगाओ और पानी लेकर पहुंच जाओ : अभिषेक बनर्जी का सरकार पर तीखा हमला
जान जोखिम में डाल 16 साल के लाइफगार्ड ने बचाई डूबते मासूम की जान, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
जुगाड़ का प्रोफेसर निकला ये बगुला, मछली पकड़ने का तरीका देख दंग रह जाएंगे आप
करूर भगदड़: पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने पर मद्रास हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को बड़ा झटका
सड़क पर बेसहारा मिलीं दिग्गज एक्ट्रेस पवाला श्यामला का निधन, गुमनामी और तंगी में बीता आखिरी वक्त
Vivo T5x 5G अब नए फ्यूजन रेड अवतार में, 7,200mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगा धूम
दिल्ली-NCR में आसमानी आफत: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं दरिया , 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी
PoJK में चुनावों का ढोंग: भारत ने पाकिस्तान को दी दो-टूक, कहा- यह अवैध कब्जे पर पर्दा डालने की साजिश
संसद का पेपर लीक घमासान: गौरव गोगोई बोले- धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत ऐसे हुआ जैसे पाकिस्तान से लड़कर आए हों