पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच वहां होने जा रहे तथाकथित चुनावों पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने इस पूरी प्रक्रिया को पाकिस्तान के अवैध कब्जे को छिपाने का दिखावटी ढकोसला करार दिया है।
यह भारत का अभिन्न हिस्सा है विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को स्पष्ट किया कि PoJK में चुनावी ड्रामा केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने दो-टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, जिसमें वे इलाके भी शामिल हैं जो वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे में हैं।
मानवाधिकारों के उल्लंघन पर पर्दा विदेश मंत्रालय का मानना है कि पाकिस्तान इन चुनावों के जरिए अपने प्रशासनिक अत्याचारों और मानवाधिकारों के निरंतर हो रहे उल्लंघन को ढकना चाहता है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह प्रक्रिया न तो निष्पक्ष है और न ही इसका कोई कानूनी आधार है, बल्कि यह पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती है।
अत्याचार से भड़की PoJK की जनता PoJK पिछले 48 दिनों से उबल रहा है। वहां की जनता पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना के दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर है। जायसवाल ने कहा, PoJK में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शन वहां के लोगों के आर्थिक शोषण और उनके मौलिक अधिकारों से वंचित रखे जाने का सीधा परिणाम है।
दमन का खूनी इतिहास जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में हो रहे इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने बर्बरता की हदें पार कर दी हैं। अब तक हुई फायरिंग और हिंसक झड़पों में 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की कार्यप्रणाली के खिलाफ स्थानीय जनता का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि वहां के लोग आजादी की मांग को लेकर निरंतर डटे हुए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसे अलोकतांत्रिक चुनावों से पाकिस्तान न तो अपनी साख बचा पाएगा और न ही अपने अवैध कब्जे को वैधता दे पाएगा।
*#WATCH | Delhi: On the elections in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir (PoJK), MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, We have seen reports regarding the so-called legislative assembly elections being conducted in the Pakistan-occupied Jammu and Kashmir... The entire union… pic.twitter.com/hxHm0fckz3
— ANI (@ANI) July 28, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक: क्या सुरक्षित हैं आपके पैसे? बैंक ने दी बड़ी सफाई
विराट राम और विकराल रावण: रामायण के ट्रेलर की नई रिलीज डेट हुई कन्फर्म
अब सोशल मीडिया नहीं, बैंक भी बनेगा X : एलन मस्क ने लॉन्च की X Money सर्विस
कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन? जिन्हें अचानक मिला टीम इंडिया में मौका
एंटी-पेपर लीक बिल पर संसद में घमासान: इमरजेंसी, GenZ स्लैंग और तीखे वार
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो क्यों हैं विवादों में? हिंदू राष्ट्र और संविधान पर पुराने बयानों ने मचाया बवाल
जान जोखिम में डाल 16 साल के लाइफगार्ड ने बचाई डूबते मासूम की जान, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
दिल्ली में आफत की बारिश: IMD का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: पांचवें दिन भारत की ऐतिहासिक जीत, पदकों की बौछार से गूंजा स्टेडियम
Vivo S2 की शानदार वापसी: 7000mAh बैटरी और धाकड़ कैमरा के साथ मचाएगा धमाल