लोकसभा में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरते हुए विपक्ष ने तीखे सवाल पूछे, तो सरकार ने भी पुराने इतिहास और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर पलटवार किया।
अखिलेश और रिजिजू में छिड़ी बहस समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि यदि पहले से कानून था, तो पेपर लीक कैसे हुआ? जवाब में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इमरजेंसी का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुन रही है, न कि उसे दबाने के लिए इमरजेंसी लगा रही है। अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने इमरजेंसी नहीं देखी, लेकिन आज दिल्ली में उसके जैसे हालात जरूर देख लिए हैं।
प्रियंका गांधी का तीखा हमला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने बिलघािस मामले के दोषियों की रिहाई का मुद्दा उठाते हुए जोशी पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रियंका की टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया और इसे चरित्र हनन बताया। इसे लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ और अध्यक्ष ओम बिरला को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बांसुरी और तेजस्वी का GenZ अंदाज बहस के दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या ने बिल के समर्थन में आधुनिक भाषा का सहारा लिया। बांसुरी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सही से समझा और मोदी जी क्लॉक्ड इट (Modi ji clocked it)। युवा सांसदों के इस GenZ अंदाज ने चर्चा में नया मोड़ दिया।
हेलिकॉप्टर पर अभिषेक बनर्जी का तंज टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेपरों को हेलिकॉप्टर से ढोना सुरक्षा की नहीं, बल्कि सरकार की विफलता का प्रतीक है। बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि देश का युवा हेलिकॉप्टर नहीं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है।
इस बिल पर आठ घंटे की बहस का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अभी और भी कई खुलासे और तीखी बहस होने की संभावना है।
VIDEO | Anti-paper leak bill debate in Parliament: Deploying IAF helicopters to transport exam papers shows the government s inability to secure them. The youth of India are asking for honesty, not helicopters, says TMC MP Abhishek Banerjee in the Lok Sabha.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
Source: Sansad TV pic.twitter.com/rf3FreSBQh
खेत के कचरे से ओलंपिक के सपने तक: कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास
संसद में हंगामा: प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर लगाए आरोपों से गरमाई सियासत, राहुल ने किया बचाव
एंटी पेपर लीक बिल: नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के आरोपों से दहला संसद, भारी हंगामा
थोड़े संस्कार आ जाएंगे... : प्रियंका गांधी के गोमूत्र वाले बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार
वर्दी हुई शर्मसार: ड्यूटी पर तैनात ASI ने TC ऑफिस में किया पेशाब, वीडियो वायरल
कांग्रेस के दौर में भी लीक हुए पेपर : एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में जितेंद्र सिंह का तीखा प्रहार
परीक्षा सुधार समिति में गोमूत्र विशेषज्ञ का क्या काम? प्रियंका गांधी के तंज से गूंजी लोकसभा
कांवड़ यात्रा में भाईचारे की अनोखी मिसाल: हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़
चारधाम यात्रा पर दो दिनों का ब्रेक: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते थम गईं श्रद्धालुओं की राहें
आग लगाओ और पानी लेकर पहुंच जाओ : अभिषेक बनर्जी का सरकार पर तीखा हमला