श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर सारांश जैन के नाम की हो रही है। पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए सारांश क्रिकेट फैंस के लिए एक मिस्ट्री बने हुए हैं।
कौन हैं सारांश जैन? 31 मार्च 1993 को इंदौर में जन्मे सारांश जैन मध्य प्रदेश के एक स्थापित खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। पिछले एक दशक से वे घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे एक ऑफ-ब्रेक गेंदबाज होने के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी का भी विकल्प देते हैं।
घरेलू क्रिकेट में कैसा है रिकॉर्ड? सारांश का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है। उन्होंने 54 मैचों में 188 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनकी गेंदबाजी में सटीकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी इकोनॉमी 3.01 की रही है।
बल्लेबाजी में भी सारांश ने अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि वे एक कुशल ऑलराउंडर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं।
क्यों मिला अचानक टीम इंडिया में बुलावा? सारांश का चयन कोई तुक्का नहीं है। भारतीय टीम के मुख्य ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वर्तमान में चोट से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी अनुपस्थिति में चयनकर्ताओं को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी का संतुलन बना सके। सारांश जैन ने इसी खाली जगह को भरने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
*SARANSH JAIN IN FIRST CLASS CRICKET:
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 28, 2026
In Batting - 2223 Runs, 31.75 Average.
In Bowling - 188 Wickets, 27.3 Average.
Saransh Jain is a fantastic edition, he has been phenomenal in First Class cricket. Now he s rightly earns maiden India call up for Test series! 👏🇮🇳 pic.twitter.com/WgwEy3Kpup
मैं चूहों की रेस का हिस्सा नहीं : टीम से बाहर होने पर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा
संसद में गरमाया नीट पेपर लीक मुद्दा: गौरव गोगोई बोले- 21 छात्रों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार
चीन का आर्टिफिशियल सन : 10 करोड़ डिग्री की ऊर्जा से बदल जाएगी दुनिया
राहुल गांधी और अखिलेश पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- सदन को बंधक बना लिया है
मणिका राणा के निष्कासन का सच: क्या NEET विरोध में शामिल होने पर गई भाजपा नेता की कुर्सी?
बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक: क्या सुरक्षित हैं आपके पैसे? बैंक ने दी बड़ी सफाई
असम बाढ़: मुसाफिर कैफे फेम आदिल हुसैन का पुश्तैनी घर जलमग्न, प्रशासन की विफलता पर छलका दर्द
मोदी जी का फोन आया है! : पोते के इस प्रैंक पर दादी का रिएक्शन जीत रहा है इंटरनेट का दिल
मिशन 2027: वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की ड्रीम 11 , इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
विपक्ष ने सदन को बनाया बंधक, छात्रों के प्रति नहीं है कोई सहानुभूति: गिरिराज सिंह