मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। राज्य में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने से लेकर कृषि में आधुनिक तकनीक और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।
न्याय प्रणाली: अब ड्रग्स और अत्याचार के मामलों की होगी त्वरित सुनवाई राज्य में कानूनी प्रक्रियाओं को रफ्तार देने के लिए कई विशेष अदालतों के गठन को मंजूरी दी गई है। पुणे में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत दर्ज मामलों की जल्द सुनवाई के लिए एक विशेष कोर्ट बनेगा।
इसके साथ ही, अहिल्यानगर, परभणी, सोलापुर, नांदेड और यवतमाल में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एक्सक्लूसिव स्पेशल कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। वहीं, कर्जत में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय और कुर्डुवाडी में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट की स्थापना को भी हरी झंडी मिल गई है।
अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं पर्यावरण संरक्षण और सरकारी राजस्व को बचाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता में संशोधन के बाद गौण खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर सीधे 10 गुना जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।
कृषि में AI का युग और मुंबई रेलवे को बूस्टर खेती को तकनीक से जोड़ने के लिए महा एग्री-एआई नीति को गति दी गई है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एग्रीटेक इनोवेशन सेंटर में प्रबंध निदेशक (MD) का पद सृजित किया गया है।
दूसरी ओर, मुंबई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन की अधिकृत शेयर पूंजी को 25 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इससे मुंबई लोकल और रेलवे प्रोजेक्ट्स के विस्तार में तेजी आएगी।
ग्राम पंचायतों के लिए नए नियम कैबिनेट ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत और जिला परिषद अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया है। यह फैसला आरक्षित सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए जाति वैधता प्रमाण पत्र जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
*मंत्रिमंडळ बैठकीतील महत्त्वाचे निर्णय (संक्षिप्त)@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #CabinetDecision #मंत्रिमंडळनिर्णय pic.twitter.com/BAnj7lYMuD
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 28, 2026
गली में गूंजी मासूम की चीख: तेज रफ्तार बाइक ने पल भर में उजाड़ दी खुशियां, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
मैं अनाथ हूं : शिल्पा शिंदे ने घर से निकाले जाने का झेला दर्द, परिवार से तोड़े सभी रिश्ते
संसद में NDA का मंगल मिलन : TMC के बागियों की एंट्री से गरमाया माहौल
प्रशांत किशोर का बड़ा दावा: नीतीश का वायरल वीडियो डीपफेक, BJP को दी चुनाव छोड़ने की चुनौती
उनकी तकनीक ब्रैडमैन जैसी है : वैभव सूर्यवंशी पर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
संसद का पेपर लीक घमासान: गौरव गोगोई बोले- धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत ऐसे हुआ जैसे पाकिस्तान से लड़कर आए हों
CWG 2026: चोट से टूटे नहीं तेजस्विन शंकर, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल की हुंकार
दिल्ली के बाद यूपी में Gen-Alpha का जलवा: सड़क पर उतरे छात्र, तो झुक गया प्रशासन
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, सुनामी का अलर्ट जारी
टेस्ट क्रिकेट के किंगमेकर : भारत के वे 10 दिग्गज जिन्होंने एक मैच में लिए हैं सबसे ज्यादा 10 विकेट