नालंदा: बिहार के राजगीर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को अपनी बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला? घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बाइक के पीछे लटकी हुई है और दर्द से चिल्ला रही है। आरोपी बेखौफ होकर सड़क पर बाइक दौड़ाता रहा। यह खौफनाक मंजर देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। युवती मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।
भीड़ ने सिखाया सबक बाइक के अचानक गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुलाई की। अपनी जान बचाने के लिए आरोपी ने युवती को अपनी पत्नी बताकर इसे घरेलू विवाद का नाम देने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसकी एक न सुनी।
सरकारी नौकरी का रूतबा, घटिया सोच पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक सरकारी कर्मचारी है। राजगीर थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। शख्स शादी करने से मुकर गया था, जिसके बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने युवती को मारने की कोशिश की।
पुलिस की कार्रवाई पीड़िता ने नवादा जिले के नारदीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*Nalanda Bihar Man dragged his wife behind bike pic.twitter.com/ky6OzeWg78
— Viral News Vibes (@viralnewsvibes) July 28, 2026
दिल्ली कूड़ा संकट: क्या इंदौर का सफलता फॉर्मूला बचा पाएगा राजधानी को?
विराट-स्मिथ नहीं, जोस बटलर का क्रिकेटिंग क्रश है यह भारतीय दिग्गज
चुटकी बजाकर अंपायर को बनाया बेवकूफ, इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग का वीडियो वायरल
IND vs SL: श्रीलंका फतह के लिए गंभीर-गिल की रणनीति तैयार, प्लेइंग-11 में इन 4 दिग्गजों को लगेगा झटका
नीट विवाद: प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं कंगना रनौत
Vivo S2 की शानदार वापसी: 7000mAh बैटरी और धाकड़ कैमरा के साथ मचाएगा धमाल
ग्लासगो में गूंजा भारत का नाम: सरवेश कुशारे ने हाई जंप में जीता ऐतिहासिक सिल्वर
जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? – अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल: क्या एक होंगे एनसीपी के दोनों गुट? अमित शाह से मुलाकात के बाद क्या हैं सियासी मायने
प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, सरकार से मांगी लिखित गारंटी