वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने चयन होने के बावजूद खेलने से साफ इनकार कर दिया है।
शनिवार से टारूबा में शुरू हो रही इस सीरीज में जोसेफ की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
मुख्य कोच डेरेन सैमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि जोसेफ का फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है, लेकिन इससे टीम का संतुलन बिगड़ गया है। सैमी ने कहा, उन्हें चुना गया था, लेकिन उन्होंने खुद ही खेलने से मना कर दिया। यह मामला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है और अब क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशकों को इस पर निर्णय लेना होगा।
कोच के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि यह केवल निजी कारणों का मामला नहीं है, बल्कि एक अनुशासनात्मक मुद्दा भी बन सकता है।
29 वर्षीय अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक 42 टेस्ट मैचों में 130 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाहर होने से अब पूरी जिम्मेदारी केमार रोच, जेडन सील्स और शमार जोसेफ के कंधों पर आ गई है।
हालांकि सैमी ने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ पहले भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए वे 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।
जोसेफ के बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करने का विकल्प चुना है। अनकैप्ड लेफ्ट आर्म स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वे जोमेल वारिकन और रोस्टन चेज के साथ मिलकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे।
अल्जारी जोसेफ का यह कदम अब क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए प्रशासनिक चिंता का विषय बन गया है। जानकारों का मानना है कि यदि कोई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाला खिलाड़ी चयन के बाद खेलने से मना करता है, तो बोर्ड को भविष्य के लिए सख्त नियम बनाने होंगे।
अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या वेस्टइंडीज की टीम अनुभवी जोसेफ की कमी को पूरा कर पाएगी और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठा सकेगी।
🚨BREAKING: ALZARRI JOSEPH DECLINED WEST INDIES SELECTION 🇯🇲
— TheWicketReport (@WicketReport) July 24, 2026
🗣️ Darren Sammy on ALZARRI JOSEPH:
He was selected. And for reasons since, he has declined the selection.
That is a decision that is way over my head. I leave that with the directors to come up with whatever… pic.twitter.com/wHxAOOsMQ1
अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता? आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले से दहला भारतीय LPG टैंकर, ब्लैक सी में भी एक भारतीय की मौत
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुंचते तो जान चली जाती , ACP पर हुए जानलेवा हमले की पूरी कहानी
CWG 2026: पोलियो को हराकर विश्व मंच पर चमके झंडू कुमार, भारत को दिलाया पहला कांस्य पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: झंडू कुमार ने खोला भारत का खाता, शानदार प्रदर्शन से टॉप-10 में एंट्री
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या आंदोलन का उग्र रूप: दिल्ली में आज होगी आर-पार की बैठक
नीट पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, दी सख्त चेतावनी
UN की दिल्ली छात्र आंदोलन पर दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सुरक्षा बल बरतें संयम
वांगचुक का अनशन टूटा, सियासत गरमाई: इमरान मसूद ने साधा निशाना, पूछा- क्या हुई निजी डील ?
जंतर-मंतर पर घेराबंदी का बवाल: प्रदर्शनकारियों का खाना-पानी रोकने का आरोप, पुलिस पर बरसी CJP