ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत के लिए खुशखबरी आई है। भारत ने पावर पैरालिफ्टिंग में अपना पहला मेडल जीत लिया है। इस मेडल के साथ ही भारत अब पॉइंट्स टेबल में शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है।
झंडू कुमार का दमदार प्रदर्शन पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में खाता खोला। पोलियो से उबरने वाले 28 वर्षीय कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा का वजन सफलतापूर्वक उठाया और 130.9 पॉइंट्स हासिल किए। कड़े मुकाबले में नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने गोल्ड और मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर मेडल जीता।
बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में भारत की धमक भारतीय बॉक्सर जादूमनी सिंह ने 55 किग्रा वर्ग में विजयी आगाज किया। उन्होंने स्कॉटलैंड के आरोन कलेन को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहाँ अब उनका मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा। वहीं, लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की महिला जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पुतुल सोनोवाल ने भी टाई-ब्रेक में रोमांचक जीत हासिल की।
हताशा और उम्मीदें दिन का खेल कुछ मायूसी भी लेकर आया। अशोक मलिक (लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग) पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। तैराकी में कार्तिक बुदीगिना (100 मीटर फ्रीस्टाइल S13) और श्रीहरि नटराज भी फाइनल में पदक की दौड़ से बाहर हो गए। विशेष रूप से दृष्टिबाधित तैराकों की श्रेणी में कार्तिक का चौथा स्थान सराहनीय रहा, लेकिन वे पोडियम फिनिश से थोड़ा दूर रह गए।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत अब पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। खेलों में 74 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 13 पदकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। भारतीय दल की नजरें अब आने वाले दिनों में अपनी स्थिति और बेहतर करने पर होंगी।
First medal in the bag!🥉
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 24, 2026
Jhandu Kumar powers #TeamIndia to its first medal at Glasgow 2026 with successful lift of 181kg and 190kg in the men’s heavyweight category of para powerlifting.
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026, today from 12:30 PM onwards, LIVE & EXCLUSIVE… pic.twitter.com/g070WNPoAJ
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! इस धाकड़ बल्लेबाज की हो रही वापसी
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
क्या 26 दिन के अनशन के बाद भी साबित करनी होगी नीयत? डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
जालौन का प्रेम प्रसंग: 7 साल का रिश्ता, परिवार का विरोध और घर छोड़ने का बड़ा फैसला
सब्जी बेचने से CWG के पोडियम तक: झंडू कुमार की संघर्ष गाथा
राहुल गांधी का नया दांव: साहिल के बाद अब इन दो महिला छात्र नेताओं को मीडिया के सामने लाकर सरकार को घेरा
ईरानी जलक्षेत्र में LPG टैंकर दिशा पर हमला, बाल-बाल बचे 28 भारतीय
नीट पेपर लीक: बिहार बंद से दहला पटना, तेज प्रताप यादव हिरासत में
ग्लास्गो में फिर जागा चौथे स्थान का दर्द : मेडल से चूके पैरा पावरलिफ्टर अशोक मलिक