नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देश भर में जारी विरोध के बीच, शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। अब सभी की निगाहें आज दोपहर 3:30 बजे होने वाली तीसरी दौर की वार्ता पर टिकी हैं।
इस्तीफे की मांग पर अड़ी सीजेपी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई पिछली बैठक करीब दो घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी की तीन प्रमुख मांगों में से दो पर सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से चर्चा की।
संसद मार्च की चेतावनी संगठन ने साफ कर दिया है कि अगर आज की बैठक में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे संसद की ओर एक बड़े मार्च का आह्वान करेंगे। आंदोलन की बढ़ती तपिश को देखते हुए सरकार पर दबाव काफी बढ़ गया है।
जंतर-मंतर बना अभेद्य किला आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए लोहे के नए बैरिकेड्स लगाए हैं, जिन्हें आपस में भारी जंजीरों से जोड़कर वेल्डिंग के जरिए फिक्स कर दिया गया है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी इन्हें हटा न सके।
कैमरों ने खोले संदिग्धों के राज दिल्ली पुलिस की फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) तकनीक ने एक बड़ा खुलासा किया है। धरना स्थल के आसपास लगे कैमरों ने 20 से 24 जुलाई के बीच करीब 400 ऐसे संदिग्धों की पहचान की है, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
सड़कों पर उतरा आक्रोश नीट पेपर लीक का दर्द अब सड़कों पर साफ दिख रहा है। नागपुर की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की दुखद मौत के बाद उनकी मां नीलम चतुर्वेदी ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली तक आंदोलन ले जाने की चेतावनी दी है।
कांग्रेस का देशव्यापी कैंडल मार्च इस बीच, कांग्रेस ने भी छात्रों के समर्थन में कमर कस ली है। महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालेंगे। सरकार के लिए यह प्रदर्शन अब केवल एक छात्र आंदोलन तक सीमित न रहकर एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में तब्दील होता जा रहा है।
*#WATCH | Security intensified around Jantar Mantar as Delhi Police set up additional barricades that have been interlinked with heavy duty chains and reinforced through welding. pic.twitter.com/I9tNCvGp6X
— ANI (@ANI) July 25, 2026
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड धमाका: पहली रील ने तोड़ा रिकॉर्ड, राहुल गांधी से निकले मीलों आगे
इधर मत आना सुनते ही भड़क गया तोता, मालकिन को लगाई ऐसी डांट कि वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
जंतर-मंतर बना किला : 6 लेयर की सुरक्षा और 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग; क्या किसी बड़े आंदोलन की आहट है?
क्या 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मुझे अपनी ईमानदारी साबित करनी होगी? डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया खुला समर्थन
नई नवेली कार का पहला सफर ही रहा भारी, शोरूम के बाहर खंभे से टकराई गाड़ी
26 दिन का अनशन, 11 किलो वजन घटा, फिर भी दागी जा रही हैं उंगलियां: सोनम वांगचुक का दर्द
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- छात्रों को गुमराह किया गया
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह