कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। नालंदा के रहने वाले 28 वर्षीय झंडू ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
मेडल की तकनीकी लड़ाई झंडू ने 190 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट किया और 130.9 अंकों के साथ पोडियम फिनिश हासिल की। कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग का निर्णय केवल उठाए गए वजन से नहीं, बल्कि बॉडीवेट कोएफिशिएंट फॉर्मूले से होता है। झंडू ने अपनी आखिरी कोशिश में 196 किग्रा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन मामूली तकनीकी चूक के कारण उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।
सब्जी मंडी से पावरलिफ्टिंग तक का सफर झंडू का बचपन बेहद गरीबी में बीता। परिवार का पेट पालने के लिए वे माता-पिता के साथ सड़क किनारे सब्जियां बेचते थे। वे बताते हैं, मैंने 2016-17 में जिम जाना शुरू किया था, लेकिन उस समय पैरा पावरलिफ्टिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 2018-19 में सही जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पेशेवर ट्रेनिंग शुरू की।
दुकान टूटी, तो ई-रिक्शा बनी आजीविका झंडू के संघर्षों का दौर तब और गहरा गया जब 2022 में ओवरब्रिज निर्माण के कारण उनकी दुकान टूट गई। घर चलाने के लिए उन्हें ई-रिक्शा चलाना पड़ा। वे याद करते हैं, ई-रिक्शा चलाने से शरीर पूरी तरह थक जाता था, जिससे ट्रेनिंग करना मुश्किल हो जाता था। अंततः 2023 की नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए मुझे अपना रिक्शा बेचना पड़ा।
प्रधानमंत्री ने सराहा, माता-पिता को समर्पित मेडल झंडू ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने माता-पिता, कोच और खेल मंत्रालय को समर्पित किया है। उनकी इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्व जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, झंडू कुमार का प्रदर्शन उनकी अटूट संकल्पशक्ति और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है।
सब्जी बेचने और ई-रिक्शा चलाने जैसे कठिन दौर से गुजरने के बाद, झंडू कुमार आज पूरे भारत के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं।
*#NDTVExclusive | India s 1st CWG 2026 Medallist, Jhandu Kumar, Who Battled Polio But Kept His Dreams Alive - After His Historic Win, Listen In To This Exclusive Conversation With NDTV s Sports Editor @cheerica#CommonwealthGames #CWG2026 #JhanduKumar pic.twitter.com/kn9pm0YGPm
— NDTV (@ndtv) July 25, 2026
देर रात अचानक सामने आए PM मोदी, सोशल मीडिया पर थैंक यू फ्रेंड्स कह दिया बड़ा संदेश
सोनम वांगचुक पर सियासत और सरकार को अल्टीमेटम: ‘अन्ना पार्ट-2’ विवाद के बीच CJP का कड़ा रुख
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड धमाका: पहली रील ने तोड़ा रिकॉर्ड, राहुल गांधी से निकले मीलों आगे
संगीत जगत में घमासान: अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गंदगी भरी है तेरी आत्मा में
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिला और युवक के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
क्या सच में हुआ था कोहली-हेड के बीच झगड़ा? IPL 2026 विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी
आसिम मुनीर के उत्तराधिकारी की आहट? पाकिस्तान को मिला नया फोर-स्टार जनरल
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की आस में मायावती के आवास पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने खदेड़ा
भव्य रसायन स्कीम: केमिकल सेक्टर में क्रांति की तैयारी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 3030 करोड़