पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को पदोन्नत कर फोर-स्टार जनरल बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस नियुक्ति के साथ ही रजा पाकिस्तान के पहले कमांडर, नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड (CNSC) बन गए हैं।
कौन हैं आमेर रजा? आमेर रजा के पास तीन दशकों से अधिक का लंबा सैन्य अनुभव है। वे 1988 में 6th लांसर्स रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। अपनी सेवा के दौरान वे 41वें चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, IV कोर के कमांडर और हैवी इंडस्ट्रीज टैक्सिला के चेयरमैन जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें उनकी सेवाओं के लिए हिलाल-ए-इम्तियाज और सितारा-ए-बसालात से भी नवाजा जा चुका है।
अकादमिक और सैन्य योग्यता रजा केवल मैदान के ही खिलाड़ी नहीं, बल्कि बेहतरीन अकादमिक पृष्ठभूमि भी रखते हैं। उन्होंने क्वेटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद से शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही, उनके पास नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस की डिग्री और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मास्टर डिग्री भी है।
क्यों अहम है यह नया पद? हालिया संवैधानिक संशोधनों के बाद, पाकिस्तान ने चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के पद को खत्म कर नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड का गठन किया है। यह नई कमांड सीधे नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के अधीन काम करेगी। इसका मुख्य कार्य पाकिस्तान की रणनीतिक संपत्तियों और परमाणु हथियारों का प्रबंधन करना है।
क्या आसिम मुनीर के बाद रजा होंगे सेना प्रमुख? आमेर रजा की इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि उन्हें सेना में नंबर दो का स्थान मिल गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस पद पर तैनाती उन्हें सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बाद सबसे प्रभावशाली सैन्य अधिकारी बनाती है। यही कारण है कि उन्हें आसिम मुनीर के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
Islamabad, 24 July 2026.
— Prime Minister s Office (@PakPMO) July 24, 2026
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif has announced the promotion of Lieutenant General Aamer Raza, HI(M), SBt, Chief of the General Staff of Pakistan Army, to the rank of “Four-Star General” and his appointment as “Commander National Strategic… pic.twitter.com/U1Qk2K5nsl
दिल्ली में प्रदर्शन का असर: ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी, घरों से निकलने से पहले जान लें ये निर्देश
रेलवे का बड़ा कदम: अब ट्रेन की छत से बनेगी बिजली, सालाना लाखों की बचत
NEET पेपर लीक: सबूत ही नहीं तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का क्या काम? —केजरीवाल ने केंद्र को घेरा
बच्चों की सेहत से खिलवाड़: गंदगी और कीड़ों के बीच बन रहे थे सप्लीमेंट, FSSAI ने कंपनी का लाइसेंस किया रद्द
जालौन का प्रेम प्रसंग: 7 साल का रिश्ता, परिवार का विरोध और घर छोड़ने का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार की स्थिति: सरकार ने मांगा कल दोपहर तक का समय, दो मांगें मानीं
जंतर-मंतर पर सुलगी सियासी आग: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव ने सरकार को घेरा
जन्म लेते ही डॉक्टर से भिड़ा नन्हा बाहुबली , वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
स्वदेशी कुशा से थर्राएंगे दुश्मन: भारत ने तैयार किया अपना S-400, 400 किमी दूर से ही गिराएगा विमान
बांकीपुर उपचुनाव: मैंने PK को सपोर्ट किया और इंद्र देव बरस पड़े , तेज प्रताप का बड़ा दावा