नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सीधे तौर पर सरकार को आड़े हाथों लिया है।
सरकार से संवाद की अपील तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को आंदोलनरत छात्र-छात्राओं की आवाज़ को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अनशन पर बैठे हैं, तो सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द उनसे संवाद कर समाधान निकाला जाना चाहिए।
इस्तीफे पर क्या बोले तेज प्रताप? तेज प्रताप ने धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पद से चिपके रहने के बजाय युवाओं के भविष्य और हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट कहा, मुझे लगता है कि वे कुर्सी छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं, जबकि देश के छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
छात्रों के समर्थन में खड़े हुए जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने खुद को युवाओं के साथ खड़ा बताते हुए कहा कि वे छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों का पुरजोर समर्थन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए सरकार से आग्रह किया कि इस मामले को लटकाने के बजाय तत्काल उचित कार्रवाई की जाए।
पर्दे के पीछे जारी है बातचीत इस बीच, आंदोलन को समाप्त करने के लिए सरकार की ओर से लगातार बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारी संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। हालांकि, संगठन अब भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।
जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं की आवाज़ को सरकार गंभीरता से सुननी चाहिए। यदि छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, तो सरकार को संवेदनशीलता के साथ उनसे संवाद कर समाधान निकालना चाहिए। मेरा मानना है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद… pic.twitter.com/6J6T1cZyTE
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 24, 2026
तिरंगे के साथ खड़ा था छात्र, चली पैलेट गन; राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
नीट विवाद के बीच कोच गौतम गंभीर पर भड़के फैंस, इस्तीफे की उठी मांग
पवार परिवार में फिर बजेगी शहनाई: पार्थ पवार जल्द थामेंगे कश्मीरी मॉडल कायनात धर का हाथ
इंटरनेट शटडाउन के बीच संकट में Bitchat: सरकार ने GitHub से मांगी रिपॉजिटरी हटाने की मांग
ग्लास्गो में फिर जागा चौथे स्थान का दर्द : मेडल से चूके पैरा पावरलिफ्टर अशोक मलिक
कॉमिक-कॉन में गूंजी रामायण : उड़ते हाथी और धाकड़ VFX ने लूटी महफिल, फैंस का इंतजार बढ़ा!
क्या शाहरुख खान ने किया CJP प्रदर्शन का समर्थन? वायरल पोस्ट की सच्चाई आई सामने
आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान: दिग्गज मोहम्मद नबी बाहर, नई कप्तानी में टीम तैयार
पेपर लीक पर इस्तीफे से हल नहीं निकलेगा: रामदास अठावले ने बताया क्यों जरूरी है कानून
अभिजीत दीपके की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी