क्या शाहरुख खान ने किया CJP प्रदर्शन का समर्थन? वायरल पोस्ट की सच्चाई आई सामने
News Image

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉमन ज्यूडिशियल प्रोटेस्ट) प्रदर्शन को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है।

क्या है वायरल पोस्ट का दावा? सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के नाम से एक लंबा नोट वायरल है। इसमें लिखा है, मेरे प्यारे स्टूडेंट... तुम लोगों ने दिखाया है कि असली ताकत कहां है। बुक्स में, पेन में और आवाज में। तुम्हारा प्रोटेस्ट सिर्फ एक एग्जाम के खिलाफ नहीं, बल्कि एक बेहतर, ट्रांसपेरेंट और फेयर सिस्टम के लिए है।

पोस्ट में आगे छात्रों को हार न मानने की सलाह दी गई है और कहा गया है कि, मैं तुम सबके साथ हूं, इमोशनली और मोरली। इस संदेश को साझा करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान भी छात्रों के हक में खुलकर सामने आ गए हैं।

क्या शाहरुख ने वाकई किया है सपोर्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे की जब पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। शाहरुख खान ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X, इंस्टाग्राम या फेसबुक) पर ऐसा कोई पोस्ट साझा नहीं किया है।

फैक्ट चेक: पूरी तरह से फर्जी है पोस्ट जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि शाहरुख खान के नाम से चल रहा यह वायरल नोट पूरी तरह से फर्जी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे शाहरुख का नाम और उनकी तस्वीर लगाकर तैयार किया है।

खुद शाहरुख के प्रशंसकों ने भी इस पोस्ट को फेक करार दिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाएं। फिलहाल, CJP प्रदर्शन के मुद्दे पर शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नीट पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच बनी सहमति, इस्तीफे पर अटका पेंच

Story 1

नीट पेपर लीक: घायल छात्र को साथ लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान को बताया अपराधी शिक्षामंत्री

Story 1

राजद को बड़ा झटका: पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने थामा कमल , बोले- अब यहीं जिएंगे और यहीं मरेंगे

Story 1

इग्नू छात्रों के लिए करियर का सुनहरा मौका: 12 लाख के पैकेज वाली प्लेसमेंट ड्राइव का बिगुल बजा

Story 1

तिरंगे के साथ खड़ा था छात्र, चली पैलेट गन; राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

Story 1

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: गंदगी और कीड़ों के बीच बन रहे थे सप्लीमेंट, FSSAI ने कंपनी का लाइसेंस किया रद्द

Story 1

जंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों गूंजे ढोल-नगाड़े? सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही जश्न में डूबे छात्र

Story 1

हाईवे पर हवाबाजी करना पड़ा महंगा, स्टंटबाज को पुलिस ने सिखाया सबक

Story 1

अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का था : आधी रात पीएम मोदी के संदेश पर संजय सिंह का तंज

Story 1

NEET विरोध के बीच बिहार का अजीबोगरीब वीडियो वायरल: छात्र बोले- सर, लाठी से बोर हो गए, AK-47 ले आइए!