नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात को एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं को आश्वस्त किया। पीएम ने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाएगी और इसी मानसून सत्र में इसे पारित कराने का प्रयास करेगी। हालांकि, इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीखा हमला बोला है।
आधी रात को प्रकट होने पर कसा तंज संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम के वीडियो संदेश का मजाक उड़ाते हुए लिखा, अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है, आप तो आज 12 बजे प्रकट हुए महाराज। उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा कि पीएम ने मुसद्दा (मसौदा) की बात की है, लेकिन उन्हें डर है कि यह केवल एक और नौटंकी साबित होगी।
CBI की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल संजय सिंह ने पीएम की फास्ट ट्रैक कोर्ट वाली बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ये फास्ट ट्रैक कोर्ट की नौटंकी आप न करें। कोर्ट के सामने आपकी CBI सबूत ही नहीं रखेगी तो कोर्ट क्या कर लेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि CBI पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 पेपर लीक मामले में तो CBI ने 90 दिनों तक चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे पेपर चोर छूट गए।
क्या है पीएम मोदी का वादा? पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करने वाला कानून लाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा होगी और अगले हफ्ते संसद में बिल पेश किया जाएगा। पीएम ने युवाओं का भरोसा जीतते हुए कहा कि ढाई महीने में सरकार ने कई दोषियों को गिरफ्तार किया है और प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो।
विपक्ष का हमला लगातार जारी नीट पेपर लीक को लेकर देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच, विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। संजय सिंह का यह बयान सरकार की उस कोशिश को दिखावा करार देता है जिसमें वह दोषियों पर कार्रवाई का दावा कर रही है। अब देखना यह होगा कि मानसून सत्र के दौरान सरकार इस बिल को किस तरह पेश करती है और विपक्ष इस पर क्या रुख अपनाता है।
अरे Sir आ गए आप आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है, आप तो आज 12 बजे प्रकट हुए महाराज अच्छा आपको “मुसद्दा” भी मिल गया, मैंने तो सोचा आपको मसौदा मिला होगा, कोई बात नही।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 23, 2026
ये फास्ट ट्रैक कोर्ट की नौटंकी आप न करें,
कोर्ट के सामने आपकी CBI सबूत ही नहीं रखेगी तो कोर्ट क्या कर लेगी?
आज ही आपकी… pic.twitter.com/wjsEBqOHwi
NEET पेपर लीक संग्राम: आज सरकार और CJP के बीच आर-पार की बातचीत, जानें क्या हैं 4 प्रमुख मांगें
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए किन शर्तों पर बनी सरकार से सहमति
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म: सरकार और CJP के बीच आज होगी अहम बैठक
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी के आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला
देर रात पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक माफिया पर चलेगा बड़ा हथौड़ा , कल कैबिनेट लेगी कड़े फैसले
दिल्ली पुलिस का डिजिटल प्रहार: पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
एक ही जन्मदिन, एक ही लक्ष्य: टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने रचा इतिहास
पेपर लीक पर आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी
दिल्ली मेट्रो की नो एंट्री : सुरक्षा कारणों से लगातार तीसरे दिन बंद हैं ये 17 स्टेशन
15 साल की उम्र, 18 गेंदों में फिफ्टी: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर