नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को एक बड़ी हलचल देखने को मिली। सरकार और आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच दो घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
CJP की तीन प्रमुख मांगें दिल्ली के विट्ठल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ CJP के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका ने चर्चा की। बैठक में CJP ने तीन मुख्य मांगें सरकार के सामने रखीं:
दो मांगों पर सरकार का नरम रुख सरकार ने CJP की तीन में से दो मांगों पर सहमति जता दी है। प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और भविष्य में भी छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच सबसे बड़ी मांग, यानी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने अभी तक कोई स्पष्ट सहमति नहीं दी है। बैठक के बाद प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार ने इस एक मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है।
आगे क्या होगा? सरकार और CJP के बीच अब अगली बैठक शनिवार (25 जुलाई, 2026) दोपहर 3:30 बजे होगी। सौरव दास ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नहीं मानती है, तो छात्र संगठन पूरे देश में शांतिपूर्ण आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल, अब सबकी निगाहें शनिवार की बैठक पर टिकी हैं।
VIDEO | Delhi: CJP delegation meets Union Ministers JP Nadda, Jitendra Singh. CJP spokesperson Saurav Das speaks to media after the meeting. He says, Another issue we raised was that the Delhi Police has been detaining a large number of young men and women since last night,… pic.twitter.com/KY6koivNQc
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
गुजरात में आसमानी आफत : नाले में बही कार, 4 की मौत और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
20 साल की चुप्पी: पत्नी बच्चों में खोई, तो पति ने साध लिया मौन व्रत
पेपर लीक पर आर-पार की तैयारी: मोदी सरकार लाई सख्त कानून, दोषियों को 10 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना
क्या ईरान पर होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा हमला? ट्रम्प के तेवर से मची वैश्विक हलचल
पुलिस वैन के आगे डटी रिया अहीर: बेबस नागरिक कहलाने से बेहतर है शहीद हो जाना
20 साल तक पत्नी से नहीं की एक भी बात, जापान के इस शख्स की खामोश सजा ने किया सबको हैरान
26 दिन का संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने किन 3 शर्तों पर तोड़ा अनशन?
नीट विवाद: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ CJP का डिजिटल वॉर , अब तस्वीरें बनेंगी सबूत
अन्ना पार्ट-2 और डील का आरोप: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही शुरू हुई सियासी बयानबाजी
लॉकअप 2: शिल्पा शिंदे से भिड़कर वैंप बनीं शिवांगी जोशी, फैंस ने कहा- असली चेहरा सामने आ गया!