शिल्पा-शिवांगी के बीच छिड़ी जंग ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप 2 में इस वक्त घमासान मचा हुआ है। शो की कंटेस्टेंट और मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी का एक नया रूप देखने को मिला है। शिल्पा शिंदे के साथ हुई तीखी बहस के बाद शिवांगी का संयम पूरी तरह टूट गया और उन्होंने शिल्पा को करारा जवाब दिया।
क्या है विवाद की जड़? दरअसल, शिल्पा शिंदे ने शिवांगी के पास्ट रिलेशनशिप और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर टिप्पणी की थी। इसी को लेकर शो में बवाल खड़ा हो गया। अपूर्वा मखिजा ने भी शिल्पा को टोकते हुए कहा कि उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट नहीं करना चाहिए। जवाब में शिल्पा ने दावा किया कि उन्होंने वही बोला जो सोशल मीडिया पर देखा है।
नाम का कनेक्शन और पुरानी रंजिश गुस्से में आपा खो चुकीं शिवांगी ने शिल्पा पर निशाना साधते हुए कहा, आपको मेरे बारे में मुझसे ज्यादा पता है? आप मेरे पीछे क्यों पड़ी हैं? शिवांगी ने एक चौंकाने वाला दावा किया कि शिल्पा उनसे इसलिए चिढ़ती हैं क्योंकि उनके नाम का कनेक्शन भाभी जी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे से है। शिवांगी के अनुसार, शुभांगी ने उस शो में शिल्पा के जाने के बाद 9 साल तक राज किया, जिससे शिल्पा को परेशानी है।
दर्शकों ने दिया वैंप का टैग शिवांगी का यह आक्रामक अंदाज फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शिवांगी अपनी सति-सावित्री वाली इमेज से पूरी तरह बाहर आ गई हैं, एक और टीवी हीरोइन वैंप निकली। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की गुड गर्ल वाली छवि का पर्दाफाश कर दिया है।
क्या यह सिर्फ गेम है? लोगों का मानना है कि शिवांगी अपनी गेम को लेकर कन्फ्यूज हैं और उन पर अपनी कोई ठोस रणनीति न होने के आरोप भी लग रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के आने वाले एपिसोड्स में शिवांगी और शिल्पा का यह टकराव और कितना गहरा होता है। क्या शिवांगी अपनी खोई हुई इमेज वापस पा पाएंगी या शो में उनका यह नया रूप ही बरकरार रहेगा?
Shivangi totally coming out of her “oh bichari satisavitri pyari innocent” image😂
— 𝑆𝑖𝑡𝑎𝑟𝑎*✩⍣* (@savagebutsassy) July 23, 2026
She is totally exposed her goody image and now she is beyond redemption lol😂
Chalo ek aur itv ki heroine vamp nikli😂#lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/WezAT11rLd
मानसून का महातांडव: देश के चार राज्यों में जल प्रलय , 42 की मौत और लाखों बेहाल
पेपर लीक पर सबसे सख्त कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का छात्रों को बड़ा भरोसा
झांसी: रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे LLB छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, शहर में दहशत
देर रात पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक माफिया पर चलेगा बड़ा हथौड़ा , कल कैबिनेट लेगी कड़े फैसले
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का बॉल्स में दम, पहले ही दिन किया बड़ा उलटफेर
आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक माफियाओं पर अब बरसेगा कानून का कड़ा प्रहार
गिरफ्तारी की आहट और आर-पार की जंग: अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी
26 दिन का संघर्ष खत्म: लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
जेल से हॉस्पिटल तक: सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म, केंद्रीय मंत्रियों ने तुड़वाया उपवास
गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित