झांसी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक खौफनाक वारदात सामने आई है। नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाईट चौराहे के पास स्थित ‘द मद किचिन’ रेस्टोरेंट में LLB के छात्र संजय सिंह की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब छात्र अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहा था।
पीतांबरा माई के दर्शन से लौटे थे दोस्त मृतक संजय सिंह गरौठा थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव का निवासी था। वह झांसी में रहकर वरिष्ठ अधिवक्ता दशरथ सिंह के साथ वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था। संजय अपनी मां के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा माई के दर्शन कर लौट रहा था, जिसके बाद सभी खाना खाने रेस्टोरेंट पहुंचे थे।
रेस्टोरेंट में घुसा हमलावर और कर दी फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोजन के दौरान काले कपड़े पहने एक व्यक्ति रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुआ। बिना किसी चेतावनी के उसने संजय के सिर में गोली मार दी। दोस्त शिवम ने बताया कि गोली चलते ही संजय वहीं गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम घायल अवस्था में संजय को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर वारदात इलाईट चौराहा शहर का एक अति व्यस्त और प्रमुख इलाका है। जिस रेस्टोरेंट में यह हत्या हुई, वह नवाबाद थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने शहर के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
पुलिस ने गठित कीं तीन विशेष टीमें झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। मामले में व्यक्तिगत रंजिश या प्रोफेशनल विवाद सहित हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
*आज दिनांक 23.07.2026 को थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान गोली चलने की सूचना प्राप्त होने पर @sspjhansi @bbgtsmurthyips सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज, झाँसी में… pic.twitter.com/OJ3ZsnybF7
— Jhansi Police (@jhansipolice) July 23, 2026
NEET-UG विवाद: पेपर लीक माफिया पर चलेगा हंटर , सरकार लाएगी सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट
CJP बनाम सरकार: आज आर-पार की वार्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
नीट विवाद: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच वार्ता पर बनी सहमति, न्यूट्रल वेन्यू पर होगी बैठक
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का वायरल सेलिब्रेशन आखिर किसके लिए था? युवा बल्लेबाज ने खोला राज
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी के आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला
अमर होने का खतरनाक खेल! क्या अरबपति ब्रायन जॉनसन ने लैब में सच में बना लिया अपना बेबी क्लोन ?
88 मिनट का एक्शन प्लान : नीट पेपर लीक के बीच शिक्षा सचिव का तबादला और सोनम वांगचुक का अनशन खत्म
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी , प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा
दिल्ली में बवाल के पीछे पाकिस्तान की साजिश: 400 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
क्या भारत में गूँजेगी एशेज की दहाड़? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा संकेत