नीट पेपर लीक और परीक्षा सुधारों को लेकर जारी विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार और आंदोलनकारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) वार्ता की मेज पर बैठने के लिए तैयार हो गए हैं। इस बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि संगठन के अनुरोध पर वांगचुक ने उपवास तोड़ा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक के असाधारण साहस को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने देश की अंतरात्मा को झकझोरने का काम किया है।
न्यूट्रल वेन्यू पर सरकार की सहमति आंदोलनकारियों की मुख्य शर्त यह थी कि वार्ता किसी सरकारी दफ्तर के बजाय तटस्थ (न्यूट्रल) जगह पर हो। सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। सौरव दास ने कहा कि बातचीत की सहमति एक सकारात्मक कदम है, लेकिन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, जंतर-मंतर पर उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।
CJP की 4 मुख्य मांगें CJP की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने संगठन का रुख स्पष्ट करते हुए अपनी चार प्रमुख मांगें दोहराई हैं:
फास्ट ट्रैक कोर्ट पर सवाल प्रधानमंत्री के निर्देश पर गठित की गई फास्ट ट्रैक कोर्ट पर भी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CJP नेताओं का कहना है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। अब पूरे देश की नजरें केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच होने वाली आगामी बैठक पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इन मांगों पर कोई ठोस आश्वासन देती है या आंदोलन और उग्र होगा।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, हम खुश हैं। हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था...यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा। हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत… pic.twitter.com/KlEnfRGs6V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो वायरल: NDA में इस्तीफे नहीं होते , शिक्षा मंत्री के विरोध के बीच छिड़ी नई बहस
20 साल की चुप्पी: पत्नी बच्चों में खोई, तो पति ने साध लिया मौन व्रत
15 साल की उम्र, 18 गेंदों में फिफ्टी: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर
बाइक की टंकी काट बनाया लोकल ट्रेन जैसा जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
क्या सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं जुदा? नीट पेपर लीक आंदोलन में बढ़ती दरार
अलर्ट: अगले 9 घंटों में 16 राज्यों में बरसेगी आफत, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
नीट पेपर लीक: शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर आर-पार, विपक्ष का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से मिली लिखित गारंटी, अब क्या होगाCJP आंदोलन का भविष्य?
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी में बनी सहमति, आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब सरकार-CJP की न्यूट्रल टेबल पर क्या होगा?