नीट विवाद: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ CJP का डिजिटल वॉर , अब तस्वीरें बनेंगी सबूत
News Image

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्रों का प्रदर्शन अब एक नई दिशा ले चुका है। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई दिल्ली पुलिस और आरएएफ (RAF) की कथित बर्बरता के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है।

वेबसाइट के जरिए पुलिस की होगी पहचान सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस की इस कार्रवाई को क्रूर बताते हुए एक खास वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य 20 जुलाई की घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को बेनकाब करना है।

सौरव दास ने कहा, हम एक ऐसी वेबसाइट ला रहे हैं, जहां छात्र और घायल प्रदर्शनकारी उन पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर सकेंगे जिन्होंने उन पर हाथ उठाया है। हम हर उस अधिकारी की पहचान करेंगे जिसने छात्रों के सिर फोड़े या युवा लड़कियों से गलत व्यवहार किया।

FIR से कोर्ट तक की कानूनी रणनीति पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेंगे। जुटाई गई तस्वीरों और वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ औपचारिक शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी।

यदि दिल्ली पुलिस अपनी ही फोर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने में आनाकानी करती है, तो सीजेपी ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, हम चुप नहीं बैठेंगे। इन अधिकारियों को जवाबदेह ठहराना होगा और हमारा लक्ष्य उन्हें जेल भेजना है।

वकीलों का मिला समर्थन इस मुहिम को देशभर के वकीलों का भी समर्थन मिल रहा है। सीजेपी की ओर से कहा गया है कि कानूनी लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। संगठन ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्हें सुरक्षाकर्मी के बजाय गुंडा करार दिया है।

संगठन का दावा है कि उनके पास मौजूद साक्ष्य ही इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आधार बनेंगे। फिलहाल, नीट आंदोलन से जुड़े छात्र अब इस नई डिजिटल पहल के जरिए पुलिस की जवाबदेही तय करने की तैयारी में जुट गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पेपर लीक गैंग की अब खैर नहीं; 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना, मोदी सरकार का महा-प्लान तैयार

Story 1

सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी में बनी सहमति, आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक

Story 1

पेपर लीक पर PM मोदी का कड़ा रुख: दोषियों को बख्शेंगे नहीं, कल कैबिनेट में लेंगे बड़े फैसले

Story 1

गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित

Story 1

नीट विवाद: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ CJP का डिजिटल वॉर , अब तस्वीरें बनेंगी सबूत

Story 1

उन्हें मैनेज करना जरूरी है : 2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को लेकर एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी

Story 1

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही सियासी घमासान: इमरान मसूद ने लगाए डील के आरोप

Story 1

अपनी ही कब्र खोद रही सरकार , नीट पेपर लीक पर छात्रों की गिरफ्तारी से भड़के पप्पू यादव

Story 1

थलापति विजय की जन नायकन : थिएटर में उमड़ी भीड़, तृषा कृष्णन की मां का भावुक रिएक्शन

Story 1

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर ने बताया- क्यों रही बल्लेबाजी इतनी आसान