मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने मजबूती से खड़ी मॉडल रिया अहीर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अपनी जान की परवाह किए बिना वैन रोकने वाली रिया की हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है।
क्या था पूरा मामला? रिया ने बताया कि वह पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंची थीं। जब पुलिस छात्रों को हिरासत में लेने आई, तो रिया ने सबसे पहले उनसे वारंट या मेमो की मांग की। पुलिस के पास मेमो न होने पर रिया ने स्पष्ट कह दिया कि वे किसी को साथ नहीं ले जा सकते।
मरने को तैयार थी... पुलिस द्वारा वैन को आगे बढ़ाने की कोशिश करने के बावजूद रिया नहीं हटीं। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि वे मुझे हिरासत में नहीं लेंगे, लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। मुझे डराने के लिए वैन को एक्सीलरेट भी किया गया, लेकिन मैं मरने को तैयार थी। मैं एक बेबस नागरिक कहलाने के बजाय शहीद कहलाना पसंद करूंगी।
यह कोई स्क्रिप्टेड ड्रामा नहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे फेक या स्क्रिप्टेड बता रहे हैं, जिसका रिया ने कड़ा खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह केवल वहां मौजूद छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं और यह पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत फैसला था।
सरकार से की अपील रिया ने आगे बताया कि इस पूरी घटना के बाद वे काफी तनाव में हैं और पिछले दो दिनों से सो नहीं पाई हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज किए गए एफआईआर को तुरंत वापस लिया जाए।
माता-पिता का मिला साथ रिया ने खुलासा किया कि इस कठिन परिस्थिति में उन्हें अपने माता-पिता का पूरा समर्थन मिला है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बहादुरी को अदम्य साहस बता रहे हैं और लगातार उनकी सराहना कर रहे हैं।
#WATCH | पुलिस वैन रोकने वाली रिया ने कहा कि वह मरने को तैयार थी...सुनिए खास बातचीत@romanaisarkhan | https://t.co/smwhXUROiK
— ABP News (@ABPNews) July 24, 2026
#CJPProtest #MumbaiPolice #Paperleak pic.twitter.com/JhxJhKRFTH
जान हथेली पर रख फरिश्ता बना एम्बुलेंसकर्मी: गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के बच्चे को ऐसे बचाया
जन नायकन का क्रेज: विजय की आखिरी फिल्म देख झूम उठीं तृषा, वायरल हुई क्यूट सेल्फी
अमेरिकी हमलों से थर्राया ईरान, ट्रंप का दो-टूक ऐलान: जहाजों के नुकसान की भरपाई ईरानी संपत्ति से होगी
गिरफ्तारी की आहट और आर-पार की जंग: अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी
आधी रात को वीडियो संदेश, ये तो मुंह छुपाने जैसा है : नीट पेपर लीक पर रोहिणी आचार्य का पीएम पर तंज
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी रखी जंग!
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, पर अभी थमा नहीं धर्मेंद्र प्रधान का विरोध: जानें क्या है अभिजीत दीपके का प्लान
20 साल तक पत्नी से नहीं की एक भी बात, जापान के इस शख्स की खामोश सजा ने किया सबको हैरान
CJP की 10 मिनट की अल्टीमेटम मीटिंग: क्या कल होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन: महिला की मौत का दावा निकला फेक न्यूज , जानिए क्या है सच्चाई