नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सरकार से मिले ठोस आश्वासनों के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।
अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, हमें राहत है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। आपकी हिम्मत और देश की चेतना जगाने के लिए हम आपके आभारी हैं।
प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प हालांकि, वांगचुक के हटने के बाद भी विरोध की आग ठंडी नहीं हुई है। अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।
सरकार से मिला आश्वासन सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ने का निर्णय लिया। मेदांता अस्पताल में हुई इस बातचीत में सरकार ने कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मामलों पर विचार करने और शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए संसद में चर्चा कराने का भरोसा दिया है।
मुआवजे पर भी चर्चा बैठक के दौरान नीट पेपर लीक मामले के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि सरकार के भरोसे और देश में किसी भी संभावित तनाव को टालने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
पीएम मोदी ने की स्वास्थ्य की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह मानने और जल्द स्वस्थ होने की अपील की है। फिलहाल, वांगचुक का अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठा यह आंदोलन अब नए मोड़ पर खड़ा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमें राहत है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है... कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे… pic.twitter.com/aG0HXsID0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
बाल-बाल बची जान: ऑटो ड्राइवर की एक गलती से टल गया बड़ा सड़क हादसा
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का वायरल सेलिब्रेशन आखिर किसके लिए था? युवा बल्लेबाज ने खोला राज
पेपर लीक पर सबसे सख्त कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का छात्रों को बड़ा भरोसा
NEET पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच आज आर-पार की बातचीत, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार हैं भारत-चीन : मनीला में जयशंकर-वांग यी की वार्ता से निकले उम्मीद के नए संकेत
हाथ में कुल्हाड़ी, जुबां पर घायल का डायलॉग; डीएम दफ्तर में मचा हड़कंप
नड्डा के हाथों टूटा वांगचुक का 26 दिन पुराना अनशन, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को निर्णायक बैठक
क्या CJP खत्म करेगी जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन? अभिजीत दीपके का आया दो-टूक जवाब
26 दिन का संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन पर टिकी नजरें