भारतीय खेलों के इतिहास में चौथे स्थान का दर्द एक ऐसा अध्याय है, जो बार-बार फैंस के दिल तोड़ देता है। रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह से लेकर लॉस एंजिल्स में पीटी उषा तक, यह कसक हमेशा बनी रही। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टर अशोक मलिक के साथ वही पुरानी कहानी दोहराई गई।
37 वर्षीय अशोक मलिक ने पुरुषों के लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली लिफ्ट में 195 किग्रा और दूसरी लिफ्ट में 200 किग्रा वजन उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (Personal Best) रिकॉर्ड बनाया।
हालांकि, पदक के लिए तीसरी लिफ्ट में 205 किग्रा का भार उठाना जरूरी था, लेकिन वे इसमें असफल रहे। महज कुछ अंकों के अंतर से वे कांस्य पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर सिमट गए। इसी स्पर्धा में भारत के परमजीत कुमार 176 किग्रा वजन के साथ सातवें स्थान पर रहे।
मुकाबला बेहद करीबी था। इंग्लैंड के मार्क स्वान ने 153.9 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि नाइजीरिया के रोलैंड एज़ुरुइके को रजत मिला। मलेशिया के बॉनी बन्याउ गस्टिन (153.5 अंक) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अशोक 143.8 अंकों के साथ उनसे मामूली अंतर से पीछे रहे।
हरियाणा के सोनीपत निवासी अशोक मलिक का सफर जुझारू रहा है। 2018 एशियाई पैरा खेलों में उनके हाथ की हड्डियां बुरी तरह टूट गई थीं। डॉक्टरों को लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन कोच जितेंद्र पाल सिंह और काइनेसियोलॉजिस्ट तनवीर लोगानी की मदद से उन्होंने ऐतिहासिक वापसी की।
9 बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अशोक ने 2022 एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में गोल्ड, 2024 विश्व कप में सिल्वर और पैरालिंपिक्स में छठा स्थान हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की है। भले ही ग्लास्गो में वे पोडियम पर जगह न बना सके हों, लेकिन उनका जज्बा खेल जगत के लिए एक मिसाल है।
*🏋️ASHOK DELIVERS A PERSONAL BEST, FINISHES 4TH AT CWG 💪🇮🇳
— Sports India (@SportsIndia3) July 24, 2026
Ashok narrowly missed out on a medal, finishing 4th in the Men’s Lightweight Powerlifting at the Commonwealth Games.
🏋️ He lifted a new PB of 200kg, scoring 143.8 points
Meanwhile, Paramjeet Kumar finished 7th pic.twitter.com/sBJOSnfXBM
नड्डा के हाथों टूटा वांगचुक का 26 दिन पुराना अनशन, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
गोकुलधाम का नया अवतार: अब 3D में हंसाएंगे जेठालाल और दया भाभी, जानें पूरी डिटेल
नीट विवाद पर सलमान खान की नसीहत: छात्रों का समर्थन मिला या सोशल मीडिया पर घिरे भाई ?
तुम्हारे बाप का पार्क है क्या? : बंदरों को खाना खिलाने पर महिला और पड़ोसियों के बीच छिड़ी जंग
Explainer: सिर्फ PM के ऐलान से नहीं बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, संसद में क्यों जरूरी होगा विपक्ष का साथ?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार की स्थिति: सरकार ने मांगा कल दोपहर तक का समय, दो मांगें मानीं
आज रात हमें गिरफ्तार किया जा सकता है : अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी
मोदी सरकार को बड़ा झटका: मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, क्या है मिशन पंजाब?
क्या दूसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं निगाहें
कॉमिक-कॉन में गूंजी रामायण : उड़ते हाथी और धाकड़ VFX ने लूटी महफिल, फैंस का इंतजार बढ़ा!