नई दिल्ली: सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद, जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि सरकार उन्हें और उनकी टीम को आज रात गिरफ्तार कर सकती है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकारी कार्रवाई का डर अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इनपुट मिला है कि पुलिस आज रात उनकी टीम को हिरासत में ले सकती है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 35 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की क्या आवश्यकता है?
दीपके ने कहा, हम महात्मा गांधी, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान के रास्तों पर चलने वाले लोग हैं। हमें या देश के संविधान से आपको क्या दिक्कत है?
सरकार को दी तीसरी गलती न करने की चेतावनी दीपके ने सरकार को चेतावनी दी कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारी बच्चियों पर लाठीचार्ज जैसी गलतियां सरकार पहले ही कर चुकी है। उन्होंने कहा, सोनम सर को गिरफ्तार कर आपने आंदोलन को और बड़ा बना दिया। फिर बच्चियों के साथ हिंसा कर आपने इसे पूरे देश में फैला दिया। अब तीसरी गलती हमें गिरफ्तार करके मत कीजिए, वरना यह आंदोलन और विकराल रूप ले लेगा।
गिरफ्तारी के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों से आह्वान किया है कि यदि उनकी टीम को आज रात गिरफ्तार किया जाता है, तो भी यह आंदोलन रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, अगर हमें गिरफ्तार किया जाता है, तो इस शांतिपूर्ण आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आपकी होगी। मुझे आप सभी देशभक्तों पर पूरा भरोसा है।
जंतर-मंतर पर पुलिस की कड़ी निगरानी प्रदर्शन स्थल पर तनाव के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। जंतर-मंतर पर मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल तैनात किया गया है। इस वैन के जरिए दिल्ली पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों पर लाइव सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारी अपना चेहरा ढके हुए नजर आ रहे हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम में बढ़ते तनाव को दर्शाता है।
VIDEO | Delhi: “According to new input, CJP team members may be arrested tonight”, says CJP Founder Abhijeet Dipke, urging protesters to continue movement across nation even after arrest.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6AW7aACtxQ
दिल्ली पुलिस का डिजिटल प्रहार: पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी के आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला
26 दिन का संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास, सरकार के साथ बनी सहमति
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया अन्ना हजारे पार्ट-2
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, जानें देश के 14 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित
जेल से हॉस्पिटल तक: सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म, केंद्रीय मंत्रियों ने तुड़वाया उपवास
झांसी: रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे LLB छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, शहर में दहशत
जेपी नड्डा का ट्रबलशूटर अवतार: कैसे रातोंरात थमा जंतर-मंतर का आक्रोश?
अनशन का अंत, जवाबदेही की शुरुआत: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा उपवास