सोनम वांगचुक को लेकर मचा सियासी घमासान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन समाप्त करने के बाद विपक्ष लगातार उन पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वांगचुक के अनशन को अन्ना आंदोलन पार्ट-2 करार दिया और सरकार के साथ किसी गुप्त डील का दावा किया है। वांगचुक का अनशन केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में टूटने पर विपक्ष इसे संदेह की नजर से देख रहा है।
CJP ने वांगचुक का किया बचाव सोनम वांगचुक को मिल रही ट्रोलिंग पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, जिस व्यक्ति ने देश के भविष्य के लिए 26 दिन तक जान जोखिम में डाली, उसे ट्रोल करना बेहद शर्मनाक है। रांका ने स्पष्ट किया कि वांगचुक ने सरकार से बातचीत के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को हटाने और उन्हें मुआवजा दिलाने जैसी महत्वपूर्ण शर्तें मनवाई हैं।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सरकार को दो-टूक नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर CJP ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। सरकार के साथ आज होने वाली बैठक से पहले प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कर दिया है कि उन्हें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गोलमोल जवाब नहीं, बल्कि केवल हां या ना चाहिए। रांका ने कहा कि अब इस मुद्दे पर विचार-विमर्श की कोई गुंजाइश नहीं बची है।
लिखित आश्वासन की मांग आज होने वाली प्रस्तावित बैठक पर आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने उन्हें समय तो दे दिया है, लेकिन अभी तक स्थान तय नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को अपनी सैद्धांतिक सहमति का लिखित प्रमाण देना होगा। CJP का मानना है कि NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई नाकाफी है क्योंकि पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या की नैतिक जिम्मेदारी सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री की है।
आगे की रणनीति क्या होगी? CJP ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर स्पष्ट जवाब नहीं देती है, तो पार्टी भविष्य में और भी सख्त रुख अपनाएगी। रांका के अनुसार, केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई शुरुआती बातचीत सकारात्मक रही थी, लेकिन जब तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तस्वीर साफ नहीं होती, तब तक ये बैठकें बेजा हैं। अब सबकी नजरें आज की सरकार-CJP मीटिंग पर टिकी हैं।
#WATCH | Delhi | On meeting the government scheduled today, Cockroach Janta Party s National Spokesperson Ashutosh Ranka says, They had given us the time for 3.30-4 pm today. The location has not been finalised yet. Discussions are very clear. We should get written confirmation… pic.twitter.com/RHe2Su4rCb
— ANI (@ANI) July 25, 2026
तू दिल्ली आ फिर बताऊंगा : ससुराल वालों की धमकी से खौफ में आए दामाद ने पुल से लगाई छलांग, फिर हुआ ये
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटों की आवाज
नीट पेपर लीक: सरकार के साथ निर्णायक बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो संसद मार्च की चेतावनी
क्या सच में हुआ था कोहली-हेड के बीच झगड़ा? IPL 2026 विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी
मॉनसून का तांडव: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ का खतरा
थैंक्यू फ्रेंड्स : युवाओं के प्यार पर PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया वीडियो, किया बड़ा वादा
नई नवेली कार का पहला सफर ही रहा भारी, शोरूम के बाहर खंभे से टकराई गाड़ी
ऑफिस में शॉर्ट्स बनाम पैरों के बाल: जापान में क्यों छिड़ी लेग हेयर हैरेसमेंट की नई बहस?
सोनम वांगचुक का दर्द: 26 दिन की भूख के बाद भी मिल रहे ताने, पूछा- क्या मुझे करेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत है?
सब्जी बेचने से CWG के पोडियम तक: झंडू कुमार की संघर्ष गाथा