तू दिल्ली आ फिर बताऊंगा : ससुराल वालों की धमकी से खौफ में आए दामाद ने पुल से लगाई छलांग, फिर हुआ ये
News Image

आगरा के बसई अरेला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे 24 साल के धीरज ने ससुराल वालों की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी से तंग आकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। वह अरनौटा पुल पर पहुंचा और फंदा डालकर नीचे छलांग लगा दी।

खेत मेरी लली का है, तू कैसे बेचेगा धीरज पर 3 से 4 लाख रुपये का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसने अपनी पुश्तैनी 1 बीघा जमीन गिरवी रखने का फैसला किया। धीरज के अपने घरवाले इस पर राजी थे, लेकिन ससुराल वाले इसमें बाधा बन गए। सास, ससुर और सालों ने जिद पकड़ ली कि यह जमीन उनकी बेटी की है और उसे बिकने नहीं देंगे।

साले की धमकी से सहमा दामाद मामला तब और बिगड़ गया जब साले उमेश ने धीरज को फोन पर खुलेआम धमकी दी। उसने कहा, तू दिल्ली आ, फिर तुझे बताऊंगा कि खेत कैसे बेचा जाता है। इस धमकी और ससुराल वालों के लगातार दबाव से धीरज पूरी तरह टूट चुका था। उसने अपनी जान देने का खौफनाक कदम उठा लिया।

देवदूत बनकर आए राहगीर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे धीरज अरनौटा पुल की रेलिंग पर चढ़ा और गले में फंदा बांधकर नीचे कूद गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह मंजर देखा, तो उनकी सांसें थम गईं। बिना एक पल गंवाए लोग दौड़ पड़े और हवा में झूल रहे धीरज को तत्परता से वापस ऊपर खींच लिया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो उसकी जान जा सकती थी।

जेब से मिला सुसाइड नोट मौके पर पहुंची पुलिस ने जब धीरज की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर प्रताड़ना, जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद राहगीरों ने घायल धीरज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। नामजद ससुरालियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

4 घंटे की कड़ी मेहनत, प्लास्टिक बॉल बनी हथियार: हार्दिक पांड्या का मिशन 2027 शुरू

Story 1

मित्रों नहीं फ्रेंड्स , पोर्ट्रेट मोड और सेल्फी कैमरा! कैसे PM मोदी ने Gen Z को साधने के लिए बदला अपना अंदाज?

Story 1

नीट विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा समय, CJP की 2 प्रमुख मांगें मानीं

Story 1

गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित

Story 1

आसिम मुनीर के उत्तराधिकारी की आहट? पाकिस्तान को मिला नया फोर-स्टार जनरल

Story 1

वेस्टइंडीज क्रिकेट में भूचाल: स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार

Story 1

हमें न्यायवाला चाहिए, चायवाला नहीं: मुंबई के शिवाजी पार्क में नीट पेपर लीक के खिलाफ भारी हुजूम

Story 1

तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका: RJD के दिग्गज नेता मृत्युंजय तिवारी ने थामा BJP का दामन, कहा- RJD अब दलदल है

Story 1

संसद में माइक पर घमासान: राहुल गांधी का आरोप, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी विपक्ष

Story 1

चाचा का मिशन 2027: अब्बास अंसारी का दावा, बोले- योगी को मंदिर तक पहुंचाएंगे ओपी राजभर