पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज नेता और पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। लालू यादव के काफी करीबी माने जाने वाले तिवारी का पार्टी छोड़ना तेजस्वी यादव के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की उपस्थिति में मृत्युंजय तिवारी ने भगवा दुपट्टा पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर और राजेश झा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल होने के बाद मृत्युंजय तिवारी काफी भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा, ईमानदारी और सच्चाई की राजनीति करने वालों के लिए देश में अब दो ही रास्ते हैं—एक बर्बादी का और दूसरा विकास का। मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे खून का एक-एक कतरा अब भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है।
अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि RJD अब पूरी तरह से दलदल बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि RJD जैसी पार्टियां केवल छात्रों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी विनाशकारी पार्टियों का भविष्य अब खत्म हो चुका है और वह वहां घुट रहे थे।
पद के लालच के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी कुर्सी के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। तिवारी ने कहा, अगर मुझे पद का लालच होता तो मैं 20 साल वहां रहकर खुद को बर्बाद नहीं करता। मैंने यह कदम स्वाभिमान की लड़ाई के लिए उठाया है। RJD में सम्मान नहीं मिल रहा था, इसलिए मैंने ऐसी पार्टी चुनी जहां कार्य और सम्मान दोनों का महत्व है।
मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को ही RJD के प्रवक्ता पद और पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज के इस कदम ने न केवल RJD संगठन को कमजोर किया है, बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी पूरी तरह से बदल दिया है।
*भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी की उपस्थिति में वरिष्ठ राजद नेता श्री मृत्युंजय तिवारी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 24, 2026
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री @mangalpandeybjp जी, माननीय प्रदेश महामंत्री… pic.twitter.com/rNfAKPFXYv
मिडनाइट ऑपरेशन: कैसे पीएम मोदी की मास्टर स्ट्रेटेजी ने खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन
काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव का जलवा: पहले 9 ओवर रहे खाली, फिर आखिरी ओवर में मचाया कोहराम
हिमाचल में काल बनकर गिरी पहाड़ की चट्टान, टैक्सी दबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत
क्या सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं जुदा? नीट पेपर लीक आंदोलन में बढ़ती दरार
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी के बीच अहम बैठक, कल फिर होगी आर-पार की बात
बाइक की टंकी काट बनाया लोकल ट्रेन जैसा जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान: दिग्गज मोहम्मद नबी बाहर, नई कप्तानी में टीम तैयार
नीट विवाद पर सलमान खान की नसीहत: छात्रों का समर्थन मिला या सोशल मीडिया पर घिरे भाई ?
4000 करोड़ की रामायण के लिए रणबीर कपूर का बड़ा बदलाव, बताया क्यों है यह उनके करियर का सबसे कठिन रोल
नई कार की खुशी पर ब्रेक फेल: शोरूम से निकलते ही महिला ने सीधे पोल में मारी टक्कर, वीडियो वायरल