नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में जारी प्रदर्शन ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के उच्च स्तरीय मंत्रियों के साथ दो घंटे तक मैराथन बैठक की।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा? बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया को बताया कि चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। उन्होंने कहा, हमने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों की बातें विस्तार से सुनी हैं। उन्होंने नीट परीक्षा सुधार के लिए पांच सुझाव दिए हैं और तीन मुख्य मांगें रखी हैं।
नड्डा ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार इन मुद्दों पर आंतरिक मंथन करेगी। इसके बाद शनिवार दोपहर फिर से सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी, जिसमें सरकार अपना अंतिम जवाब रखेगी। इस बैठक में पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल थे।
CJP की तीन बड़ी मांगें प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक रांका ने सरकार के सामने अपनी शर्तें दोहराई हैं:
इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी सबसे प्रमुख मांग है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अब सभी की निगाहें शनिवार दोपहर होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं। क्या सरकार छात्रों की मांगों के आगे झुकेगी या आंदोलन और तेज होगा, यह कल की बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
#WATCH | Delhi: After meeting with Cockroach Janta Party (CJP), Union Minister JP Nadda says, ...The meeting went on for almost 2 hours...They had 3 main demands and 5 reform suggestions for exams. We have told them that we will meet them again tomorrow afternoon and tell them… pic.twitter.com/t8u2YkBHQ8
— ANI (@ANI) July 24, 2026
मकराना में कुदरत का कहर: एक दर्जन मार्बल खदानें जमींदोज, मलबे में दबे करोड़ों के अरमान
गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित
गुजरात में डेथ ट्रैप का साया: स्थिर भंवर से मंडराया जलप्रलय का खतरा, अगले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल
एक ही जन्मदिन, एक ही लक्ष्य: टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने रचा इतिहास
₹11,999 में आया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला धाकड़ 5G फोन; बारिश में भी नहीं होगा खराब
पुलिस वैन के आगे डटी रिया अहीर: बेबस नागरिक कहलाने से बेहतर है शहीद हो जाना
20 साल की चुप्पी: पत्नी बच्चों में खोई, तो पति ने साध लिया मौन व्रत
पेपर लीक पर महा-कानून : 1 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल, मोदी सरकार लाएगी सख्त बिल
मित्रों नहीं फ्रेंड्स , पोर्ट्रेट मोड और सेल्फी कैमरा! कैसे PM मोदी ने Gen Z को साधने के लिए बदला अपना अंदाज?
बंगाल: BSF कैंप में खूनी खेल, जवान की अंधाधुंध फायरिंग में दो साथियों की मौत