डीडवाना-कुचामन: राजस्थान में मानसून की मूसलाधार बारिश अब तबाही का सबब बन गई है। डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हैरान कर दिया। मकराना की कालानाडा खनन रेंज में जाखली रोड पर देखते ही देखते करीब एक दर्जन मार्बल खदानें धंस गईं।
बाल-बाल बची जान हादसा जब हुआ, तब खदानों में काम बंद था। राहत की बात यह रही कि जाखली रोड के जिस हिस्से में जमीन धंसी, वहां उस समय कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा, यह घटना एक भीषण त्रासदी का रूप ले सकती थी। खदानों के ढहने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी मलबे में समा गया, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीर हादसे का मंजर वहां मौजूद मजदूरों के मोबाइल में कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही विशालकाय खदानें धरती के गर्भ में समा गईं। दृश्य किसी बड़े भूकंप या प्राकृतिक आपदा जैसा डरावना था। सूचना मिलते ही सीओ विक्की नागपाल और थानाधिकारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
करोड़ों का नुकसान, ठप हुआ कारोबार इस हादसे से मार्बल कारोबारियों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। खदानों के अंदर मौजूद कीमती मशीनें, क्रेन और करोड़ों रुपये का मार्बल पत्थर मलबे के नीचे दब गया है। खदान मालिकों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर काम पहले ही बंद था, लेकिन अब खदानों की जो स्थिति है, उसे देखते हुए खनन का दोबारा शुरू होना फिलहाल नामुमकिन नजर आता है।
सालों तक मलबे से नहीं मिलेगी मुक्ति प्रभावित खदान मालिकों के अनुसार, मलबे की मात्रा इतनी अधिक है कि उसे हटाने में ही कम से कम एक से दो साल का समय लग सकता है। तब तक इलाके में खनन कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। दाऊद ख्वाजा, मोहम्मद यूसुफ और अन्य खान मालिकों ने सरकार से इस भारी नुकसान के लिए आर्थिक राहत की मांग की है।
प्रशासन सख्त, सुरक्षा पर जोर घटना के बाद खनिज विभाग हरकत में आ गया है। प्रशासन ने प्रभावित खदानों के आसपास की अन्य खदानों में भी खनन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते जमीन की पकड़ कमजोर हो जाती है, ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
राजस्थान के मकराना का यह मंजर बेहद ही भयानक है. वीडियो में दिख रहा गड्ढा संगमरमर की खदानें हैं. यहां तकरीबन एक दर्जन खदानें धरती में समा गईं.
— Anand Pandey (@IAnandPandey) July 24, 2026
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा कि जैसे कोई बड़ा प्राकृतिक आपदा हो! pic.twitter.com/nWm6eSGYOG
क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने टी20 के किंग , नंबर-1 की कुर्सी पर अब है इस खिलाड़ी का राज
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का वायरल सेलिब्रेशन आखिर किसके लिए था? युवा बल्लेबाज ने खोला राज
नीट विवाद: आधी रात हुए 4 बड़े धमाके, क्या थम जाएगा संसद से सड़क तक का संग्राम?
क्या सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं जुदा? नीट पेपर लीक आंदोलन में बढ़ती दरार
नया नाम, बड़ा धमाका! पुतुल सोनोवाल ने CWG डेब्यू में विश्व चैंपियन को चटाई धूल
जंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों गूंजे ढोल-नगाड़े? सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही जश्न में डूबे छात्र
चलती ट्रेन के दरवाजे पर जिंदगी से जंग, तमाशबीन बने लोग कर रहे थे वीडियो रिकॉर्ड
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब सरकार-CJP की न्यूट्रल टेबल पर क्या होगा?
पेपर लीक माफिया की खैर नहीं: मोदी सरकार लाएगी सबसे सख्त कानून, कैबिनेट में आज बड़ा मंथन
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया अन्ना हजारे पार्ट-2