देशभर में नीट (NEET) को लेकर जारी हंगामे के बीच गुरुवार देर रात चार बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर सख्ती दिखाते हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं और छात्रों का भरोसा जीतने की कोशिश की है। इन फैसलों के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या नीट को लेकर चला आ रहा गतिरोध अब खत्म होगा?
1. शिक्षा सचिव का तबादला परीक्षा में कथित लापरवाही और पेपर लीक विवाद पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटा दिया है। उन्हें पंचायती राज मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया है। अब 1994 बैच के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव होंगे। इसे सिस्टम में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
2. फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैनाती पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। जज अनु ग्रोवर बालिगा को इन मामलों की सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मकसद साफ है—दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना।
3. पीएम मोदी का आधी रात संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 11:52 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं को आश्वस्त किया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए एक बेहद सख्त कानून लाने जा रही है। इसका ड्राफ्ट कैबिनेट में पेश किया जाएगा और अगले हफ्ते संसद में इसे कानून का दर्जा दिलाने की प्राथमिकता रहेगी।
4. सोनम वांगचुक का 26 दिन बाद अनशन समाप्त लद्दाख की मांगों को लेकर 26 दिनों से अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना धरना खत्म कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर अनशन तोड़ा। 65 सांसदों की अपील और सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया, हालांकि उन्होंने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
क्या शांत होगा घमासान? एक तरफ सरकार इन कदमों से माहौल को शांत करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही ठप है। आधी रात हुए ये बदलाव सरकार की एक बड़ी डैमेज कंट्रोल कोशिश माने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फैसले सड़क और संसद में जारी आक्रोश को कम करने में सफल होते हैं या नहीं।
नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। pic.twitter.com/hYLDqKKpmQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
26 दिन का संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन पर टिकी नजरें
पेपर लीक के गुनहगार नहीं बचेंगे : पीएम मोदी का सख्त संदेश, फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी
पेपर लीक पर एक्शन मोड में PM मोदी, संसद में लाएंगे सख्त कानून; कैबिनेट बैठक में आज बड़ा फैसला
मुंबई के लिए राहत भरी खबर: मोडक सागर झील लबालब, शहर की चार झीलें अब पूरी तरह फुल
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म: सरकार और CJP के बीच आज होगी अहम बैठक
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं: 10 साल जेल और 1 करोड़ का जुर्माना, सरकार सख्त
नया नाम, बड़ा धमाका! पुतुल सोनोवाल ने CWG डेब्यू में विश्व चैंपियन को चटाई धूल
पेपर लीक पर ट्रैक बदली सरकार: फास्ट ट्रैक कोर्ट का एलान, फिर भी क्यों सुलझ नहीं रहा आंदोलन का पेच?
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी ने जताई चिंता
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से मिली लिखित गारंटी, अब क्या होगाCJP आंदोलन का भविष्य?