गुरुग्राम: लद्दाख की मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना व्रत तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।
क्यों लिया फैसला? 27वें दिन अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रियों- जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ लंबी बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील की थी। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि देश में संभावित हिंसा को रोकने और मांगों पर सार्थक चर्चा के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
डॉक्टरों की निगरानी में वांगचुक लगातार 26 दिनों तक कुछ न खाने के कारण उनके शरीर पर गहरा असर पड़ा है। फिलहाल, मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। उन्हें चरणबद्ध तरीके से सामान्य आहार पर लाया जाएगा। उम्मीद है कि इस फैसले के बाद सरकार और लद्दाख की एपेक्स बॉडी के बीच बातचीत का रास्ता साफ होगा।
पीएम मोदी ने दी नसीहत सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन प्राप्त करें। मैं प्रभु से उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना करता हूं।
हिंसा से बचने की अपील वांगचुक ने अपने समर्थकों और देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे एक वीडियो संदेश के जरिए उन शर्तों को विस्तार से साझा करेंगे, जिन पर सरकार के साथ उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी स्थिति में हिंसा का रास्ता नहीं चुना जाना चाहिए।
नीट मुद्दे पर बोले पीएम गौर करने वाली बात यह है कि वांगचुक के अनशन तोड़ने से कुछ समय पहले ही पीएम मोदी का नीट पेपर लीक मामले पर एक वीडियो संदेश भी सामने आया था। इसमें पीएम ने छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और भविष्य में परीक्षाओं को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही थी।
Prime Minister Narendra Modi tweets, I urge Sonam ji to follow his routine as per the doctors advice and regain his old weight as soon as possible... pic.twitter.com/do0LJDu6S0
— ANI (@ANI) July 23, 2026
NEET पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच आज आर-पार की बातचीत, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
उन्हें मैनेज करना जरूरी है : 2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को लेकर एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी
मित्रों नहीं फ्रेंड्स , पोर्ट्रेट मोड और सेल्फी कैमरा! कैसे PM मोदी ने Gen Z को साधने के लिए बदला अपना अंदाज?
पेपर लीक पर महा-कानून की तैयारी: 10 साल की सजा और 1 करोड़ जुर्माने से आगे की क्या है सरकार की रणनीति?
जंतर-मंतर पर छात्रों का जज्बा: नागालैंड के युवक ने भेजे 150 पिज्जा, 73 हजार का बिल वायरल
हाईवे पर हवाबाजी करना पड़ा महंगा, स्टंटबाज को पुलिस ने सिखाया सबक
पेपर लीक पर आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा एक्शन: कैबिनेट बैठक में आज होगा कड़ा फैसला
नई कार की खुशी पर ब्रेक फेल: शोरूम से निकलते ही महिला ने सीधे पोल में मारी टक्कर, वीडियो वायरल
Explainer: सिर्फ PM के ऐलान से नहीं बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, संसद में क्यों जरूरी होगा विपक्ष का साथ?
नीट विवाद: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ CJP का डिजिटल वॉर , अब तस्वीरें बनेंगी सबूत