हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास शुक्रवार को हुए एक भीषण भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई। मलबे की चपेट में आई एक टाटा सूमो टैक्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा लाहौल घाटी से करीब 60-70 किलोमीटर दूर हुआ। कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी जैसे ही कडू नाला के पास पहुंची, अचानक ऊपर से भारी-भरकम चट्टानें और मलबा वाहन पर आ गिरा। मलबे के नीचे दबने से यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
सड़क खुलने के कुछ घंटे बाद ही हादसा यह इलाका भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग एक दिन पहले ही भूस्खलन के कारण बंद था। सड़क बहाल होने के बाद शुक्रवार को जैसे ही यात्री तिंदी से आगे बढ़े, कुदरत का कहर उन पर टूट पड़ा।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सूचना मिलते ही चंबा और लाहौल-स्पीति पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मलबे से घायल लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
विधायक ने मांगी त्वरित मदद भरमौर के विधायक जनक राज ने जिला प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की है। फिलहाल मलबे से शवों को निकालने का काम जारी है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही मृतकों और घायलों की सटीक और अंतिम संख्या स्पष्ट हो पाएगी।
*#WATCH लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश: कहुडू नाला के पास चट्टान गिरने से वाहन क्षतिग्रस हो गया और 13 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
(सोर्स: डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन लाहौल स्पीति) pic.twitter.com/2EDzuzXD8W
वैष्णो देवी यात्रा के दौरान खोया था मोबाइल? रियासी पुलिस ने ढूँढ निकाले 206 फोन, लाखों की ठगी भी ट्रेस
हमें न्यायवाला चाहिए, चायवाला नहीं: मुंबई के शिवाजी पार्क में नीट पेपर लीक के खिलाफ भारी हुजूम
मिडनाइट ऑपरेशन: कैसे पीएम मोदी की मास्टर स्ट्रेटेजी ने खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन
वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़ा घमासान: टीम में चुने जाने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने खेलने से किया इनकार
पुतिन के घर में घुसे यूक्रेनी ड्रोन: सेंट पीटर्सबर्ग में तबाही, 50 उड़ानें ठप
इराक में कोहराम: अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइलों की बौछार, दहला इरबिल
जंतर-मंतर पर ईक्षण का पहरा: क्या AI फेशियल रिकग्निशन से खत्म हो रही है प्राइवेसी?
सीजेआई की दो-टूक: मीडिया की रिपोर्टिंग लापरवाह , प्रदर्शन मामले पर दी सफाई
गुजरात में आसमानी आफत : नाले में बही कार, 4 की मौत और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
निकारागुआ में लोकतंत्र का अंत: राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा ने चुनाव खत्म करने का किया ऐलान