रूस-यूक्रेन युद्ध अब रूसी सीमा के भीतर काफी गहराई तक पहुंच चुका है। शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की रात यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज (Wildberries) के लॉजिस्टिक्स हब को निशाना बनाकर रूसी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है।
पुतिन के शहर में सुरक्षा घेरा टूटा हमले का मुख्य केंद्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग रहा। यह शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर है और यहां की हवाई सुरक्षा काफी मजबूत मानी जाती है। इसके बावजूद यूक्रेनी ड्रोनों ने सुरक्षा घेरे को भेदते हुए शहर के मोस्कोवस्कॉय हाईवे स्थित नागरिक बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया।
आर्थिक नुकसान का बड़ा आंकड़ा इस हमले के कारण सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो हवाई अड्डे पर करीब 50 उड़ानों को रोकना पड़ा। मीडिया विशेषज्ञों का अनुमान है कि पिछले एक सप्ताह में वाइल्डबेरीज के गोदामों पर हुए हमलों से रूस को कम से कम 100 अरब रूबल (लगभग 1.2 अरब डॉलर) का भारी नुकसान हुआ है। कंपनी ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल अपने मुख्य केंद्र बंद कर दिए हैं।
सिर्फ सामान नहीं, सैन्य रसद का अड्डा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों का बचाव करते हुए कहा कि ये गोदाम केवल नागरिक सामान नहीं, बल्कि रूसी सेना के लिए रसद आपूर्ति का काम भी कर रहे हैं। जेलेंस्की के मुताबिक, इन केंद्रों से सेना को ड्रोन पुर्जे, नेविगेशन उपकरण और बॉडी आर्मर की सप्लाई की जाती है। वाइल्डबेरीज की वेबसाइट पर भी ऐसे सैन्य उपकरण आसानी से उपलब्ध हैं।
रूस के कई शहरों में एक साथ हमला हमले सिर्फ सेंट पीटर्सबर्ग तक सीमित नहीं रहे। शुक्रवार रात क्रीमिया के सिम्फ़ेरोपोल और रूस के टवर शहर में भी वाइल्डबेरीज के गोदाम आग की लपटों में घिरे नजर आए। इससे पहले 22 और 23 जुलाई को वोरोनिश, क्रास्नोडार और स्टावरोपोल में भी इसी तरह के सुनियोजित ड्रोन हमले किए गए थे।
वाइल्डबेरीज की संस्थापक तातियाना किम रूस की सबसे अमीर महिला हैं। युद्ध में रूसी सरकार का समर्थन करने के कारण उनकी कंपनी पहले से ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रही है। अब ड्रोन हमलों ने कंपनी की कमर तोड़ दी है।
Watch the best footage of the drone strikes in St. Petersburg, where another Wildberries facility and a major logistics park with warehouses and production sites were hit. Find all the videos in our collection. pic.twitter.com/wYwZhfpt5e
— MilitarUa (@MilitarUa_) July 24, 2026
26 दिन का संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने किन 3 शर्तों पर तोड़ा अनशन?
रेलवे का बड़ा कदम: अब ट्रेन की छत से बनेगी बिजली, सालाना लाखों की बचत
नीट पेपर लीक: न दफ्तर, न जंतर-मंतर; कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सरकार और CJP की आर-पार की बातचीत
क्या कल इस्तीफा देंगे धर्मेंद्र प्रधान? सरकार और CJP के बीच मैराथन बैठक में बड़ा अपडेट
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण का जलवा: रणबीर और यश के ग्लोबल अवतार ने बिखेरा जादू
पत्थर गिरते पहाड़ों के बीच मसीहा बना एंबुलेंस स्टाफ: 7 महीने की बच्ची की जान बचाने के लिए मौत को दी मात
देर रात PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक : क्या पेपर लीक पर आएगा सबसे सख्त कानून?
पेपर लीक पर महा-कानून : 1 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल, मोदी सरकार लाएगी सख्त बिल
अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का था : आधी रात पीएम मोदी के संदेश पर संजय सिंह का तंज
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी , प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा