दिल्ली में बनी बात? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच दिल्ली में हुई दूसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब डेढ़ घंटे तक चली यह बैठक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के इर्द-गिर्द घूमती रही। सरकार ने इस ज्वलंत मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है।
इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन नहीं रुकेगा। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार उनके दबाव में है, यही वजह है कि पीएम मोदी को देर रात वीडियो संदेश जारी करना पड़ा।
मुआवजे और FIR पर बनी सहमति बैठक में सरकार और CJP के बीच कुछ बिंदुओं पर सहमति बनती दिख रही है। संगठन ने जानकारी दी है कि सरकार ने दो प्रमुख मांगों को सैद्धांतिक रूप से मान लिया है:
कैबिनेट का बड़ा एक्शन प्लान एक तरफ विरोध प्रदर्शन तेज है, तो दूसरी तरफ सरकार पेपर लीक के खिलाफ एक सख्त कानून लाने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि संसद में पेश होने वाले नए बिल में बड़ा प्रावधान होगा:
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म एक ओर जहां CJP अपनी मांगों पर अड़िग है, वहीं दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने डैमेज कंट्रोल की पूरी कोशिश की है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। अब सभी की निगाहें कल दोपहर पर टिकी हैं।
#WATCH | Delhi: A meeting held between Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh, and Cockroach Janta Party s Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/AYMu9RD8d8
— ANI (@ANI) July 24, 2026
चलती ट्रेन के दरवाजे पर जिंदगी से जंग, तमाशबीन बने लोग कर रहे थे वीडियो रिकॉर्ड
बिहार क्रिकेट का नया दौर: वैभव के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की राह पर निकले वासुदेव और रिंकल
अनशन खत्म करते ही सोनम वांगचुक पर बरसे वामपंथी-इस्लामी गिरोह: हीरो को बताया गद्दार
वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में किसने ठोकी थी फिफ्टी? जानें क्या है वर्ल्ड रिकॉर्ड का असली गणित
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को निर्णायक बैठक
अमर होने का खतरनाक खेल! क्या अरबपति ब्रायन जॉनसन ने लैब में सच में बना लिया अपना बेबी क्लोन ?
नया नाम, बड़ा धमाका! पुतुल सोनोवाल ने CWG डेब्यू में विश्व चैंपियन को चटाई धूल
पेपर लीक पर महा-कानून : 1 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल, मोदी सरकार लाएगी सख्त बिल
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: PoK में दमन पर पाकिस्तान को बेनकाब किया
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब सरकार-CJP की न्यूट्रल टेबल पर क्या होगा?