संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा है। न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश परवथानेनी ने पीओके (PoK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन और पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों पर तीखा प्रहार किया।
आठ दशकों से रची गई साजिश राजदूत हरीश ने कहा कि पीओके में कश्मीरियों के मूल अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी का दमन कोई इत्तेफाक नहीं है। यह पिछले आठ दशकों से पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह दमन सिर्फ पीओके तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पाकिस्तान में फैला हुआ है।
लोकतंत्र की हत्या का आरोप भारत ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति पर भी हमला बोला। राजदूत ने कहा कि वहां विपक्षी नेताओं को जेल में डालना, मुख्य विपक्षी दल पर चुनावी प्रतिबंध लगाना और सेना द्वारा संवैधानिक तख्तापलट के जरिए लोकतंत्र की हर छोटी किरण को खत्म कर दिया गया है।
मनगढ़ंत कहानियों के बजाय आत्ममंथन करे पाकिस्तान भारत ने पाकिस्तान को नसीहत दी कि वह संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करना बंद करे। राजदूत हरीश ने कहा, पाकिस्तान को धार्मिक प्रतीकों की आड़ में मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने के बजाय खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए और अपनी वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा, अवैध कब्जा एकमात्र मुद्दा भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। राजदूत ने कहा कि इस संवैधानिक वास्तविकता को पाकिस्तान जानबूझकर नजरअंदाज करता है। भारत के अनुसार, आज भी एकमात्र लंबित मुद्दा पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभु भूमि पर किया गया अवैध कब्जा है।
संवाद का गलत इस्तेमाल भारत ने पाकिस्तान पर इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच के दुरुपयोग का आरोप लगाया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान का बार-बार विवादित एजेंडा उठाना उसकी हताशा को दर्शाता है। भारत के इस कड़े रुख ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चेहरे को बेनकाब कर दिया है।
*#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) July 23, 2026
Statement by PR @AmbHarishP at the @UN Security Council Open Debate on Strengthening the Mechanisms for Peaceful Settlement of Disputes.
Full statement - https://t.co/MwTmkQvuU7@MEAIndia @IndianDiplomacy @PIB_India @PMOIndia pic.twitter.com/9mUqrCoLDQ
कांगो में इबोला का तांडव : 1,000 से ज्यादा मौतें, हिंसा ने रोकी राहत सामग्री की राह
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो वायरल: दांतों पर पेंट करवाता शख्स देख भड़के लोग
अपनी ही कब्र खोद रही सरकार , नीट पेपर लीक पर छात्रों की गिरफ्तारी से भड़के पप्पू यादव
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से क्या हुई डील?
क्या शाहरुख खान ने नीट छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट? वायरल मैसेज का सच आया सामने
एक ही जन्मदिन, एक ही लक्ष्य: टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने रचा इतिहास
नीट विवाद: आधी रात हुए 4 बड़े धमाके, क्या थम जाएगा संसद से सड़क तक का संग्राम?
NEET पेपर लीक: बॉलीवुड का आक्रोश; शाहिद, सलमान और करीना समेत इन सितारों ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण का जलवा: रणबीर और यश के ग्लोबल अवतार ने बिखेरा जादू
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, फिर भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी