राहत और आभार के साथ आंदोलन जारी एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के 26 दिनों तक चले ऐतिहासिक अनशन के समाप्त होने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राहत की सांस ली है। संगठन ने वांगचुक के साहस को नमन करते हुए उनके जीवन को देश के लिए अमूल्य बताया है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।
अभिजीत दीपके का भावुक संदेश CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा, सोनम सर, आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद। आपने अपनी जान दांव पर लगाकर पूरे देश की अंतरात्मा को जगाने का काम किया है। दीपके ने दोहराया कि वांगचुक का अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मंत्री के इस्तीफे की मांग पर उनकी पार्टी अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखेगी।
सरकार से मिला आश्वासन बता दें कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया। केंद्र सरकार के स्पष्ट आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, नीट पेपर लीक और परीक्षा सुधारों से जुड़ी मांगों पर भी गंभीरता से विचार करने का वादा किया गया है।
सांसदों की अपील और भविष्य की रणनीति वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा। उन्होंने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। वांगचुक ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। जल्द ही वे एक विस्तृत वीडियो साझा कर सरकार के साथ हुई शर्तों की जानकारी देंगे।
We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 23, 2026
Thank you, sir, for your extraordinary courage and sacrifice. By putting your own life on the line, you awakened the conscience of an entire nation. Your life is far too precious to this… pic.twitter.com/XXaubgkEbW
26 दिनों का लंबा संघर्ष खत्म: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, पीएम मोदी ने की स्वास्थ्य की कामना
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: PoK में दमन पर पाकिस्तान को बेनकाब किया
पेपर लीक पर सबसे सख्त कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का छात्रों को बड़ा भरोसा
बाल-बाल बची जान: ऑटो ड्राइवर की एक गलती से टल गया बड़ा सड़क हादसा
नीट विवाद: अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
अब इंसानों के लिए भी आ गया फ्रिज ! भीषण गर्मी में मिनटों में देगा राहत
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से क्या हुई डील?
20 साल तक पत्नी से नहीं की एक भी बात, जापान के इस शख्स की खामोश सजा ने किया सबको हैरान
पेपर लीक पर सरकार का आर-पार वाला एक्शन, PM मोदी ने कैबिनेट बैठक से पहले छात्रों को दिया बड़ा भरोसा
26 दिनों का संघर्ष थमा: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार ने दिया मांगों पर ठोस आश्वासन